• Home
  • Crime
  • गाछी में छिपाकर रखी गई थी बीयर की खेप: पुलिस छापेमारी में 114 लीटर शराब बरामद, कारोबारी गिरफ्तार
Image

गाछी में छिपाकर रखी गई थी बीयर की खेप: पुलिस छापेमारी में 114 लीटर शराब बरामद, कारोबारी गिरफ्तार

समस्तीपुर, 24 मई (हर्षिता “अश्क”) मुफस्सिल थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में केन बीयर बरामद की है। शुक्रवार की रात दुधपुरा जेल चौक के समीप एक गाछी में छापेमारी कर पुलिस ने 114 लीटर बीयर और दो बाइक जब्त की।

कार्रवाई के दौरान एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के नारायणपुर डढ़िया निवासी गुड्डू पासवान के रूप में हुई है। बताया गया है कि पुलिस को इलाके में शराब की खेप उतारे जाने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गाछी में छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान एक आरोपी भागने लगा, लेकिन पुलिस जवानों ने खदेड़कर उसे दबोच लिया। मामले को लेकर थानाध्यक्ष अजित प्रसाद सिंह ने बताया कि मध निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Releated Posts

थाने से 200 मीटर दूर करोड़ों की सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप, दीवार और सड़क बनाकर शुरू हुई खरीद-बिक्री

पटना, 15 अक्टूबर (पटना डेस्क) पूर्णियाँ जिले के जलालगढ़ थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर करोड़ों…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

शराब तस्करों ने उत्पाद विभाग की टीम पर बरसाईं गोलियां, सिपाही अजीत कुमार की मौत से मचा हड़कंप

नालंदा, 15 अक्टूबर (अविनाश पांडेय) जिले में शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची उत्पाद विभाग की टीम…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

औरंगाबाद में पुलिस का बड़ा एक्शन: रातभर चला सघन अभियान, 45 गिरफ्तार, शराब से लेकर वारंट तक पर कसा शिकंजा

पटना, 14 अक्टूबर (पटना डेस्क) औरंगाबाद जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए मंगलवार…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

नालंदा में शराब माफिया पर पुलिस का बड़ा प्रहार: तीन महिलाओं समेत सात गिरफ्तार, 500 लीटर कच्चा माल नष्ट

नालंदा, 13 अक्टूबर (अविनाश पांडेय) नालंदा जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top