• Home
  • Crime
  • वीडियो कॉल के कुछ देर बाद फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पति-सास पर प्रताड़ना का आरोप
Image

वीडियो कॉल के कुछ देर बाद फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पति-सास पर प्रताड़ना का आरोप

गोरखपुर, 23 मई (अंकित यादव) झंगहा थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। पति से देर रात वीडियो कॉल पर बातचीत करने के कुछ ही देर बाद 27 वर्षीय चांदनी देवी का शव घर में पंखे से लटका मिला। घटना के बाद मायके वालों ने पति, सास और ननद पर प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाते हुए आत्महत्या के लिए उकसाने की बात कही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।जानकारी के अनुसार झंगहा क्षेत्र के पांडेय टोला निवासी अनिता सिंह की बेटी चांदनी देवी की दूसरी शादी करीब दो माह पहले कानपुर निवासी मनीष सिंह से मंदिर में हुई थी।

शादी के बाद दोनों चौरीचौरा क्षेत्र के फुटहवा इनार में किराये के मकान में रह रहे थे। मनीष ऑटो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था।परिजनों का कहना है कि करीब 15 दिन पहले चांदनी अपनी पांच वर्षीय बेटी के साथ मायके आ गई थी। शुक्रवार देर रात उसकी पति मनीष सिंह से वीडियो कॉल पर बातचीत हुई थी। बातचीत खत्म होने के कुछ देर बाद ही घर के कमरे में उसका शव पंखे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया कि पति, सास और ननद लगातार चांदनी को मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। इसी तनाव और दबाव में उसने यह आत्मघाती कदम उठाया।

बताया गया है कि चांदनी की पहली शादी वर्ष 2017 में नौसढ़ क्षेत्र के छपिया गांव निवासी राजकुमार से हुई थी, जिससे उसकी एक बेटी राजनंदिनी है। बाद में पारिवारिक विवाद के कारण उसने दूसरी शादी कर ली थी। थानाध्यक्ष अनूप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Releated Posts

भारत-नेपाल सीमा पर तस्करों पर बड़ा प्रहार: करोड़ों के नशे के नेटवर्क का पर्दाफाश, कोडीन सिरप, सोना-चांदी और लाखों की नकदी बरामद

मधुबनी, 15 जुलाई (आशीष यादव) भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों ने संयुक्त अभियान चलाकर मादक एवं प्रतिबंधित दवाओं…

पांच दिनों से फैले चोरों के आतंक का अंत: ग्रामीणों ने तड़के घेरकर दबोचे पांच शातिर, पूछताछ में उगले कई बड़े राज

मुंगेर, 15 जुलाई (प्रभात कुमार) जिले के वासुदेवपुर थाना क्षेत्र के चुरंबा गांव में पिछले पांच दिनों से…

5 करोड़ की साइबर ठगी का पर्दाफाश: पंजाब पुलिस का बिहारशरीफ में बड़ा एक्शन, दो आरोपी गिरफ्तार

नालंदा, 14 जुलाई (अविनाश पांडेय) पंजाब में एक व्यवसायी से करीब 5 करोड़ रुपये की साइबर ठगी के…

पत्नी संग विवाद के बाद युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी: बांसवाड़ी में लटका मिला शव, फॉरेंसिक जांच में हत्या की आशंका

पटना, 14 जुलाई (पटना डेस्क) भागलपुर जिले में 22 वर्षीय कृष्णा उर्फ कन्हैया ठाकुर की संदिग्ध मौत ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top