• Home
  • राजनीति
  • 25 साल बाद शिवहर में जश्न, मंत्री बनने की चर्चा से डॉ. श्वेता गुप्ता के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब
Image

25 साल बाद शिवहर में जश्न, मंत्री बनने की चर्चा से डॉ. श्वेता गुप्ता के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब

पटना, 07 मई (पटना डेस्क) शिवहर में इन दिनों राजनीतिक उत्साह चरम पर है। बिहार मंत्रिमंडल विस्तार में शिवहर विधायक डॉ. श्वेता गुप्ता का नाम शामिल होने की चर्चाओं ने जिले का माहौल पूरी तरह बदल दिया है। जैसे ही उनके मंत्री बनने की संभावना की खबर फैली, जदयू और एनडीए कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने इसे शिवहर के लिए “ऐतिहासिक मौका” बताते हुए जश्न मनाना शुरू कर दिया। शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए बुधवार को शिवहर से करीब 50 छोटी-बड़ी गाड़ियों का काफिला पटना के गांधी मैदान के लिए रवाना हुआ। गाड़ियों पर पार्टी के झंडे लगे थे और समर्थक पूरे उत्साह के साथ नारेबाजी करते नजर आए।

इस दौरान महिला और पुरुष कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ देखने को मिली। समर्थकों का कहना था कि वर्षों बाद शिवहर को सत्ता के केंद्र में मजबूत प्रतिनिधित्व मिलने जा रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक लगभग 25 वर्षों बाद शिवहर के किसी स्थानीय विधायक को मंत्रिमंडल में जगह मिलने की संभावना बनी है। इसे लेकर जिले में खास उत्साह है। लोगों का मानना है कि पूर्व कद्दावर नेता रघुनाथ झा के निधन के बाद जिले की राजनीतिक पकड़ कमजोर पड़ गई थी और विकास कार्यों की रफ्तार भी प्रभावित हुई। अब डॉ. श्वेता गुप्ता के संभावित मंत्री बनने से शिवहर में विकास की नई उम्मीद जगी है। एनडीए कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन और क्षेत्र दोनों के लिए बड़ी उपलब्धि बताया।

भाजपा जिला महामंत्री राजेश कुमार राजू, विनय सिंह, विधि प्रकोष्ठ के शशि सुमन और पार्टी प्रवक्ता देशबंधु शर्मा सहित कई नेताओं ने डॉ. श्वेता गुप्ता को अग्रिम बधाई दी। नेताओं ने कहा कि उन्होंने हमेशा क्षेत्र की समस्याओं को गंभीरता से उठाया और जनता के बीच सक्रिय रहकर अपनी अलग पहचान बनाई है। महिला समर्थकों में भी भारी उत्साह देखा गया। पटना जाने वाले काफिले में शामिल लक्ष्मी देवी, पूनम देवी और किरण देवी ने कहा कि यह शिवहर की महिलाओं के लिए गर्व का क्षण है। उनका कहना था कि डॉ. श्वेता गुप्ता ने लगातार जनता के बीच रहकर काम किया है और मंत्री बनने पर जिले को नई पहचान मिल सकती है। समर्थकों का मानना है कि यदि उन्हें मंत्रिमंडल में जगह मिलती है तो सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार जैसे मुद्दों पर शिवहर को विशेष लाभ मिलेगा। पूरे जिले की निगाहें अब पटना में होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार पर टिकी हुई हैं।

Releated Posts

सीमांचल-कोसी में BJP का संगठनात्मक मिशन तेज, बूथ स्तर तक पकड़ मजबूत करने मैदान में उतरे अनंत नारायण मिश्र

पटना, 26 सितम्बर (पटना डेस्क) बिहार में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सीमांचल और कोसी क्षेत्र में संगठन…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 26, 2026

बिहार की सियासत में बड़ा फेरबदल: विधान परिषद सभापति अवधेश नारायण सिंह ने छोड़ी कुर्सी, अब JDU की नजर

पटना, 21 सितम्बर (अविनाश कुमार) बिहार की सियासत में सोमवार को बड़ा बदलाव सामने आया। विधान परिषद के…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 21, 2026

आरक्षण पर NDA में महाभारत: चिराग ने मांझी-सुमन को घेरा, बोले- बदलाव चाहने वालों को पहले छोड़ना होगा पद

पटना, 29 अगस्त (अविनाश कुमार) अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आरक्षण को लेकर बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन…

ByByअशोक अश्क अगस्त 29, 2026

बिना अनुमति प्रदर्शन पड़ा भारी: पूर्व मंत्री मुकेश सहनी समेत 84 पर मुकदमा, संकल्प यात्रा रद्द कर पटना लौटे

पटना, 25 अगस्त (पटना डेस्क) कलेक्ट्रेट परिसर में बिना अनुमति प्रदर्शन और हंगामा करना विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी)…

ByByअशोक अश्क अगस्त 25, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top