• Home
  • Crime
  • कोरेक्स का काला खेल बेनकाब: 960 बोतल के साथ तस्कर गिरफ्तार, पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप
Image

कोरेक्स का काला खेल बेनकाब: 960 बोतल के साथ तस्कर गिरफ्तार, पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप

सीतामढ़ी, 03 मई (मोहम्मद कलीम) सोनबरसा भुतही थाना पुलिस ने नशा कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शनिवार देर रात 960 बोतल प्रतिबंधित कोरेक्स कफ सिरप के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर इलाके में हड़कंप मचा दिया। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने न सिर्फ भारी मात्रा में नशीली दवा बरामद की, बल्कि तस्करी में इस्तेमाल हो रही कार को भी जब्त कर लिया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान कन्हौली थाना क्षेत्र के कन्हौली गांव निवासी परीक्षण महतो के पुत्र रामनंदन महतो के रूप में हुई है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि बसहिया से कन्हौली जाने वाले मार्ग पर बड़े पैमाने पर नशीले कफ सिरप की तस्करी की जा रही है, जिसके बाद त्वरित कार्रवाई की योजना बनाई गई। थानाध्यक्ष चंद्रगुप्त कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने इंदरवा मोड़ के पास घेराबंदी कर एक संदिग्ध कार को रोका। तलाशी के दौरान कार से 960 बोतल प्रतिबंधित कोरेक्स कफ सिरप बरामद किया गया। मौके से आरोपी को दबोच लिया गया, जबकि तस्करी में प्रयुक्त कार (DL 12 C 3733) को भी जब्त कर लिया गया। पुलिस ने बरामद नशीली दवा को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर ली है।

इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करते हुए आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। कार्रवाई में सब-इंस्पेक्टर विजेंद्र प्रसाद, अंबिका शर्मा समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस धंधे में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Releated Posts

थाने से 200 मीटर दूर करोड़ों की सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप, दीवार और सड़क बनाकर शुरू हुई खरीद-बिक्री

पटना, 15 अक्टूबर (पटना डेस्क) पूर्णियाँ जिले के जलालगढ़ थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर करोड़ों…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

शराब तस्करों ने उत्पाद विभाग की टीम पर बरसाईं गोलियां, सिपाही अजीत कुमार की मौत से मचा हड़कंप

नालंदा, 15 अक्टूबर (अविनाश पांडेय) जिले में शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची उत्पाद विभाग की टीम…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

औरंगाबाद में पुलिस का बड़ा एक्शन: रातभर चला सघन अभियान, 45 गिरफ्तार, शराब से लेकर वारंट तक पर कसा शिकंजा

पटना, 14 अक्टूबर (पटना डेस्क) औरंगाबाद जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए मंगलवार…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

नालंदा में शराब माफिया पर पुलिस का बड़ा प्रहार: तीन महिलाओं समेत सात गिरफ्तार, 500 लीटर कच्चा माल नष्ट

नालंदा, 13 अक्टूबर (अविनाश पांडेय) नालंदा जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top