• Home
  • Crime
  • बेटे से मिलने गई मां की रहस्यमयी मौत: ससुराल से मिला शव, पति सहित पूरा परिवार फरार
Image

बेटे से मिलने गई मां की रहस्यमयी मौत: ससुराल से मिला शव, पति सहित पूरा परिवार फरार

दरभंगा, 03 मई (अजय राय) घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के गनौन गांव के विसैला टोला से रविवार को एक महिला का शव संदिग्ध अवस्था में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान प्रकाश यादव की पत्नी आशा देवी (35) के रूप में हुई है। घटना के बाद से ही पति समेत ससुराल पक्ष के सभी सदस्य घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं, जिससे मामला और भी संदेहास्पद हो गया है। जानकारी के अनुसार, आशा देवी की शादी के कुछ महीनों बाद से ही दांपत्य जीवन में तनाव शुरू हो गया था। वर्ष 2021 से पति द्वारा मारपीट के आरोप लगातार लगते रहे। इसको लेकर कई बार पंचायत भी बुलाई गई, लेकिन हालात में कोई सुधार नहीं हुआ।

करीब एक साल पहले भी मारपीट के बाद उन्हें घर से निकाल दिया गया था, जबकि उनका छह वर्षीय बेटा अंकित कुमार पिता के पास ही रह गया। इसके बाद आशा देवी अपने मायके बाउर गांव में रह रही थीं।बताया जा रहा है कि रविवार को वह अपने बेटे से मिलने ससुराल पहुंची थीं। इसी दौरान उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों और ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताते हुए ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। घटना की सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रभाकर तिवारी और थानाध्यक्ष आलोक कुमार मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है।थानाध्यक्ष के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है और हर पहलू से जांच की जा रही है।

Releated Posts

थाने से 200 मीटर दूर करोड़ों की सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप, दीवार और सड़क बनाकर शुरू हुई खरीद-बिक्री

पटना, 15 अक्टूबर (पटना डेस्क) पूर्णियाँ जिले के जलालगढ़ थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर करोड़ों…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

शराब तस्करों ने उत्पाद विभाग की टीम पर बरसाईं गोलियां, सिपाही अजीत कुमार की मौत से मचा हड़कंप

नालंदा, 15 अक्टूबर (अविनाश पांडेय) जिले में शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची उत्पाद विभाग की टीम…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

औरंगाबाद में पुलिस का बड़ा एक्शन: रातभर चला सघन अभियान, 45 गिरफ्तार, शराब से लेकर वारंट तक पर कसा शिकंजा

पटना, 14 अक्टूबर (पटना डेस्क) औरंगाबाद जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए मंगलवार…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

नालंदा में शराब माफिया पर पुलिस का बड़ा प्रहार: तीन महिलाओं समेत सात गिरफ्तार, 500 लीटर कच्चा माल नष्ट

नालंदा, 13 अक्टूबर (अविनाश पांडेय) नालंदा जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top