• Home
  • राजनीति
  • जेडीयू में जश्न का माहौल: श्रवण कुमार बने विधायक दल के नेता, कार्यकर्ताओं ने बताया नीतीश का सबसे भरोसेमंद चेहरा
Image

जेडीयू में जश्न का माहौल: श्रवण कुमार बने विधायक दल के नेता, कार्यकर्ताओं ने बताया नीतीश का सबसे भरोसेमंद चेहरा

नालंदा, 21 अप्रैल (अविनाश पांडेय) बिहार की सियासत में बड़ा बदलाव सामने आया है। जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार द्वारा श्रवण कुमार को विधायक दल का नेता बनाए जाने के बाद नालंदा जिले में जश्न का माहौल है। पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है और जगह-जगह बधाइयों का दौर जारी है।कार्यकर्ताओं का कहना है कि श्रवण कुमार पार्टी के स्थापना काल से ही एक सच्चे सिपाही की तरह जुड़े रहे हैं और हमेशा नीतीश कुमार की नीतियों व सिद्धांतों पर चलते रहे हैं।

उन्हें “नीतीश कुमार का हनुमान” बताते हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे हर परिस्थिति में नेतृत्व के साथ मजबूती से खड़े रहे हैं।राजनीतिक सफर की बात करें तो श्रवण कुमार लगातार आठवीं बार नालंदा विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए हैं। उनकी छवि एक सरल, सुलभ और जमीनी नेता की रही है, जो पद पर हों या न हों, जनता के बीच हमेशा सक्रिय रहते हैं। बताया जाता है कि उन्होंने कर्पूरी ठाकुर के सानिध्य में राजनीति की शुरुआत की और उनके विचारों से प्रेरित होकर गरीब, शोषित और वंचित वर्गों की आवाज बने।

कार्यकर्ताओं का मानना है कि श्रवण कुमार के व्यक्तित्व में राम मनोहर लोहिया, जयप्रकाश नारायण और नीतीश कुमार की विचारधारा का समावेश देखने को मिलता है। वे “न्याय के साथ विकास” और सुशासन के एजेंडे को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएंगे।इस फैसले के बाद पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नीतीश कुमार के प्रति आभार जताया है। वरिष्ठ नेता राजेंद्र प्रसाद, जिलाध्यक्ष मो. अरशद, प्रवक्ता डॉ. धनंजय कुमार देव समेत कई पदाधिकारियों ने इसे संगठन को मजबूत करने वाला कदम बताया।

जेडीयू कार्यकर्ताओं का कहना है कि श्रवण कुमार के नेतृत्व में पार्टी नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेगी और आने वाले समय में संगठन को और मजबूती मिलेगी।

Releated Posts

सीमांचल-कोसी में BJP का संगठनात्मक मिशन तेज, बूथ स्तर तक पकड़ मजबूत करने मैदान में उतरे अनंत नारायण मिश्र

पटना, 26 सितम्बर (पटना डेस्क) बिहार में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सीमांचल और कोसी क्षेत्र में संगठन…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 26, 2026

बिहार की सियासत में बड़ा फेरबदल: विधान परिषद सभापति अवधेश नारायण सिंह ने छोड़ी कुर्सी, अब JDU की नजर

पटना, 21 सितम्बर (अविनाश कुमार) बिहार की सियासत में सोमवार को बड़ा बदलाव सामने आया। विधान परिषद के…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 21, 2026

आरक्षण पर NDA में महाभारत: चिराग ने मांझी-सुमन को घेरा, बोले- बदलाव चाहने वालों को पहले छोड़ना होगा पद

पटना, 29 अगस्त (अविनाश कुमार) अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आरक्षण को लेकर बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन…

ByByअशोक अश्क अगस्त 29, 2026

बिना अनुमति प्रदर्शन पड़ा भारी: पूर्व मंत्री मुकेश सहनी समेत 84 पर मुकदमा, संकल्प यात्रा रद्द कर पटना लौटे

पटना, 25 अगस्त (पटना डेस्क) कलेक्ट्रेट परिसर में बिना अनुमति प्रदर्शन और हंगामा करना विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी)…

ByByअशोक अश्क अगस्त 25, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top