• Home
  • मुख्य समाचार
  • C से सीधे A तक छलांग: BAU सबौर ने रचा इतिहास, ICAR की मुहर से चमकी पहचान
Image

C से सीधे A तक छलांग: BAU सबौर ने रचा इतिहास, ICAR की मुहर से चमकी पहचान

बक्सर, 14 अप्रैल (विक्रांत) बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर ने शैक्षणिक उत्कृष्टता की दिशा में बड़ा मुकाम हासिल करते हुए भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद से प्रतिष्ठित ‘A’ ग्रेड प्राप्त किया है। यह उपलब्धि न केवल विश्वविद्यालय के लिए बल्कि पूरे बिहार के कृषि शिक्षा तंत्र के लिए गौरव का विषय बन गई है। ICAR द्वारा हर पांच वर्ष पर आयोजित मान्यता प्रक्रिया के तहत देशभर के कृषि विश्वविद्यालयों का मूल्यांकन किया जाता है।

इसी क्रम में 16 से 19 फरवरी के बीच ICAR की पीयर रिव्यू टीम ने BAU सबौर का दौरा कर शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुसंधान उपलब्धियों, आधारभूत संरचना और प्रशासनिक दक्षता का व्यापक आकलन किया। सबसे खास बात यह है कि पिछले मूल्यांकन चक्र में BAU सबौर को ‘C’ ग्रेड मिला था, लेकिन इस बार सीधे ‘A’ ग्रेड तक की छलांग ने सभी को चौंका दिया है। यह बदलाव विश्वविद्यालय द्वारा किए गए व्यापक सुधारों का नतीजा माना जा रहा है।

बीते वर्षों में संस्थान ने अपने शैक्षणिक ढांचे को मजबूत करने, आधुनिक अनुसंधान को बढ़ावा देने और नवाचार आधारित कृषि शिक्षा को लागू करने पर विशेष जोर दिया।विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस सफलता का श्रेय शिक्षकों, वैज्ञानिकों, कर्मचारियों और छात्रों के सामूहिक प्रयास को दिया है। कुलपति ने कहा कि यह उपलब्धि पूरे विश्वविद्यालय परिवार के समर्पण और मेहनत का परिणाम है। उन्होंने स्पष्ट किया कि संस्थान भविष्य में भी कृषि अनुसंधान, शिक्षा और विस्तार सेवाओं को और सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।

ICAR से मिली इस मान्यता के बाद BAU सबौर को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलने की उम्मीद है। साथ ही, अनुसंधान के लिए वित्तीय सहयोग और शैक्षणिक साझेदारी के नए रास्ते खुलेंगे।गौरतलब है कि हाल ही में विश्वविद्यालय को NAAC से भी ‘A’ ग्रेड प्राप्त हुआ था। लगातार मिल रही इन उपलब्धियों ने BAU सबौर को देश के अग्रणी कृषि विश्वविद्यालयों की कतार में ला खड़ा किया है, जो आने वाले समय में कृषि नवाचार और किसानों की समृद्धि में अहम भूमिका निभाएगा।

Releated Posts

स्कूल में डीएम ने खुद चखा मिड-डे मील: खुली बदइंतजामी की पोल, कम उपस्थिति और गंदगी पर प्रधानाध्यापक से जवाब तलब

बक्सर, 30 अगस्त (विक्रांत) जिला पदाधिकारी श्रीमती साहिला ने प्राथमिक विद्यालय उमरपुर (बालक) एवं (बालिका) का निरीक्षण कर…

कविवर यदुनंदन रसिक की याद में गूंजा साहित्य का स्वर: 21वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, प्रभात पुस्तकालय को फिर संवारने की पहल

समस्तीपुर, 30अगस्त (रामबालक राय) प्रभात पुस्तकालय के संस्थापक एवं कविवर यदुनंदन रसिक की 21वीं पुण्यतिथि पर जितवारपुर स्थित…

नशे के सौदागरों पर 51 हजार का जुर्माना, राजपुर में सैकड़ों ग्रामीणों ने लिया नशामुक्त पंचायत का संकल्प

पटना, 30 अगस्त (पटना डेस्क) सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के रामपुर पंचायत के राजपुर गांव में…

दरभंगा में आईटी क्रांति: आईटी पार्क में स्टार्टअप की बाढ़ लाने की तैयारी, युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए दरवाजे

दरभंगा, 29 अगस्त (अजय राय) मिथिला में सूचना प्रौद्योगिकी और नवाचार को नई रफ्तार देने की कवायद तेज…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top