• Home
  • मुख्य समाचार
  • बिजली समस्याओं पर बड़ा प्रहार: हर सोमवार-शुक्रवार लगेगा समाधान शिविर, 72 घंटे में निपटेंगी शिकायतें
Image

बिजली समस्याओं पर बड़ा प्रहार: हर सोमवार-शुक्रवार लगेगा समाधान शिविर, 72 घंटे में निपटेंगी शिकायतें

पटना, 14 अप्रैल (अविनाश कुमार) पटना सहित पूरे बिहार में बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। ऊर्जा विभाग बिहार ने उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए अप्रैल महीने में विशेष शिविर लगाने की पहल शुरू की है। इन शिविरों का आयोजन हर सोमवार और शुक्रवार को किया जा रहा है, जहां दर्ज शिकायतों का 72 घंटे के भीतर निपटारा सुनिश्चित किया जाएगा।

विभाग के अनुसार, इस पहल का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं को बिजली से जुड़ी परेशानियों का त्वरित और सरल समाधान उपलब्ध कराना है। शिविरों में बिजली बिल की गड़बड़ियों को ठीक करने के साथ-साथ तकनीकी समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जाएगा।इन शिविरों में जिन प्रमुख समस्याओं का निवारण होगा, उनमें बिल सुधार, झुके हुए पोल या ढीले तार, कम वोल्टेज, खराब ट्रांसफार्मर, नए कनेक्शन के लिए आवेदन, नाम परिवर्तन और स्मार्ट प्रीपेड मीटर से जुड़ी शिकायतें शामिल हैं।

इसके अलावा किसान भी कृषि कनेक्शन के लिए आवेदन कर सकेंगे और पीएम सूर्यघर योजना से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर पाएंगे। विशेष बात यह है कि उपभोक्ता शिविर में ही अपने बकाया बिजली बिल का भुगतान भी आसानी से कर सकेंगे। विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में पहुंचें, ताकि उनकी समस्याओं का तुरंत समाधान हो सके। ये शिविर सभी विद्युत अभियंता कार्यालयों में सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक आयोजित किए जा रहे हैं।

अधिक जानकारी के लिए उपभोक्ता अपने नजदीकी बिजली कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। ऊर्जा विभाग की इस पहल से लाखों उपभोक्ताओं को राहत मिलने की उम्मीद है और बिजली व्यवस्था को और अधिक सुचारू बनाने की दिशा में यह एक अहम कदम माना जा रहा है।

Releated Posts

स्कूल में डीएम ने खुद चखा मिड-डे मील: खुली बदइंतजामी की पोल, कम उपस्थिति और गंदगी पर प्रधानाध्यापक से जवाब तलब

बक्सर, 30 अगस्त (विक्रांत) जिला पदाधिकारी श्रीमती साहिला ने प्राथमिक विद्यालय उमरपुर (बालक) एवं (बालिका) का निरीक्षण कर…

कविवर यदुनंदन रसिक की याद में गूंजा साहित्य का स्वर: 21वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, प्रभात पुस्तकालय को फिर संवारने की पहल

समस्तीपुर, 30अगस्त (रामबालक राय) प्रभात पुस्तकालय के संस्थापक एवं कविवर यदुनंदन रसिक की 21वीं पुण्यतिथि पर जितवारपुर स्थित…

नशे के सौदागरों पर 51 हजार का जुर्माना, राजपुर में सैकड़ों ग्रामीणों ने लिया नशामुक्त पंचायत का संकल्प

पटना, 30 अगस्त (पटना डेस्क) सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के रामपुर पंचायत के राजपुर गांव में…

दरभंगा में आईटी क्रांति: आईटी पार्क में स्टार्टअप की बाढ़ लाने की तैयारी, युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए दरवाजे

दरभंगा, 29 अगस्त (अजय राय) मिथिला में सूचना प्रौद्योगिकी और नवाचार को नई रफ्तार देने की कवायद तेज…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top