• Home
  • मुख्य समाचार
  • सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण पर अफवाहों का हमला: शिक्षा विभाग अलर्ट, सभी स्कूलों को सख्त निर्देश
Image

सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण पर अफवाहों का हमला: शिक्षा विभाग अलर्ट, सभी स्कूलों को सख्त निर्देश

समस्तीपुर, 13 अप्रैल (रंजीत कुमार) जिले में सर्वाइकल कैंसर से बचाव को लेकर चल रही टीकाकरण योजना के बीच अफवाहों ने चिंता बढ़ा दी है। प्राथमिक शिक्षा निदेशालय बिहार के निर्देशानुसार 9 से 14 वर्ष की सभी बालिकाओं को एस.पी.बी. टीकाकरण से कवर किया जाना है, लेकिन कुछ विद्यालयों में गलत जानकारी फैलने की बात सामने आई है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी ने सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों और विद्यालय प्राचार्यों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि सभी पात्र बालिकाओं का टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए और किसी भी प्रकार की भ्रांति को तुरंत दूर किया जाए। विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह टीका पूरी तरह सुरक्षित है और बालिकाओं को गंभीर बीमारी से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

जागरूकता बढ़ाने के लिए पहले भी वीडियो सामग्री भेजी गई थी, जिसे पुनः प्रसारित किया जा रहा है।शिक्षा विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और अपनी बेटियों को इस महत्वपूर्ण टीकाकरण से जरूर जोड़ें।

Releated Posts

दशहरा से पहले बक्सर में शक्ति प्रदर्शन: सड़कों पर उतरा प्रशासन, डीएम-एसपी ने निकाला फ्लैग मार्च, किला मैदान में रावण वध की तैयारियों का लिया जायजा

बक्सर, 16 अक्टूबर (विक्रांत) आगामी दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 16, 2026

त्योहारों से पहले समस्तीपुर में ट्रैफिक पर शिकंजा: 8,146 वाहनों की जांच, 3,526 के कटे चालान

समस्तीपुर, 15 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर सड़कों पर बढ़ने वाली भीड़…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

दलित-महादलितों पर जुल्म के खिलाफ डुमरांव में माले का प्रतिरोध मार्च, किया पुतला दहन

बक्सर, 15 अक्टूबर (विक्रांत) बिहार के विभिन्न जिलों में दलित, महादलित, महिलाओं और मुस्लिम समुदाय के लोगों पर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

सौर ऊर्जा से जगमगाएगा भागलपुर-बांका, 90 मेगावाट से ज्यादा क्षमता का नया पावर हब बनाने की तैयारी

पटना, 15 अक्टूबर (पटना डेस्क) आत्मनिर्भर भारत और हरित ऊर्जा की दिशा में भागलपुर और बांका अब बड़ी…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top