• Home
  • मुख्य समाचार
  • कटिहार में भीषण सड़क हादसा: बस–ट्रक–पिकअप की टक्कर में 10 की मौत, 25 से ज्यादा घायल, बढ़ सकती है मृतकों की संख्या
Image

कटिहार में भीषण सड़क हादसा: बस–ट्रक–पिकअप की टक्कर में 10 की मौत, 25 से ज्यादा घायल, बढ़ सकती है मृतकों की संख्या

पटना, 12 अप्रैल (पटना डेस्क) बिहार के कटिहार जिले में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। कोढ़ा प्रखंड के एनएच-31 पर बनगढ़ा चौक के पास बस, ट्रक और पिकअप वैन की जोरदार टक्कर में 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 25 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत नाजुक बताई जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि मृतकों की संख्या में और इजाफा हो सकता है।

पुलिस के अनुसार, पूर्णिया जिले के शोभा गांव से करीब 25 श्रद्धालु देवघर दर्शन के लिए गए थे। बाबा धाम में पूजा-अर्चना के बाद सभी लोग पिकअप वैन से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान गेड़ाबाड़ी के पास तेज रफ्तार बस ने पिकअप को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप में सवार कई लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बस चालक नशे में धुत था और तेज गति से वाहन चला रहा था। हादसे में मरने वालों में अधिकांश आदिवासी समुदाय के लोग बताए जा रहे हैं, जो धार्मिक अनुष्ठान पूरा कर घर लौट रहे थे।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद पूर्णिया मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोषी चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही है।

Releated Posts

स्कूल में डीएम ने खुद चखा मिड-डे मील: खुली बदइंतजामी की पोल, कम उपस्थिति और गंदगी पर प्रधानाध्यापक से जवाब तलब

बक्सर, 30 अगस्त (विक्रांत) जिला पदाधिकारी श्रीमती साहिला ने प्राथमिक विद्यालय उमरपुर (बालक) एवं (बालिका) का निरीक्षण कर…

कविवर यदुनंदन रसिक की याद में गूंजा साहित्य का स्वर: 21वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, प्रभात पुस्तकालय को फिर संवारने की पहल

समस्तीपुर, 30अगस्त (रामबालक राय) प्रभात पुस्तकालय के संस्थापक एवं कविवर यदुनंदन रसिक की 21वीं पुण्यतिथि पर जितवारपुर स्थित…

नशे के सौदागरों पर 51 हजार का जुर्माना, राजपुर में सैकड़ों ग्रामीणों ने लिया नशामुक्त पंचायत का संकल्प

पटना, 30 अगस्त (पटना डेस्क) सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के रामपुर पंचायत के राजपुर गांव में…

दरभंगा में आईटी क्रांति: आईटी पार्क में स्टार्टअप की बाढ़ लाने की तैयारी, युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए दरवाजे

दरभंगा, 29 अगस्त (अजय राय) मिथिला में सूचना प्रौद्योगिकी और नवाचार को नई रफ्तार देने की कवायद तेज…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top