• Home
  • स्थानीय समाचार
  • समस्तीपुर में ओवरब्रिज की रेलिंग से कर के टकराने से रेलिंग क्षतिग्रस्त, शराबी चालक गिरफ्तार
Image

समस्तीपुर में ओवरब्रिज की रेलिंग से कर के टकराने से रेलिंग क्षतिग्रस्त, शराबी चालक गिरफ्तार

समस्तीपुर, 04 अप्रैल (हर्षिता “अश्क”) नगर थाना क्षेत्र के टाउन हॉल के सामने समस्तीपुर-दरभंगा मार्ग पर बने ओवरब्रिज पर शुक्रवार की रात एक कार अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकरा गई। हादसे में मुफस्सिल थाने की ओर करीब 10 फीट से अधिक रेलिंग क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि रेलिंग गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए।

सूचना मिलते ही नगर थाना और मुफस्सिल थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। हादसे के तुरंत बाद कार चालक कार छोड़कर भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पुलिस ने उसे दौड़कर पकड़ लिया। गिरफ्तार चालक की पहचान वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र के बावन घाट निवासी सतेन्द्र झा के पुत्र चंदन झा के रूप में हुई। पुलिस को चालक के शराब के नशे में होने का संदेह हुआ, जिसके बाद उसका परीक्षण कराया गया। जांच में शराब पीने की पुष्टि होने पर चंदन झा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

नगर थाना की अपर थानाध्यक्ष पूजा कुमारी ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आगामी जांच जारी है। स्थानीय लोगों ने कहा कि यदि पुलिस तुरंत कार्रवाई नहीं करती, तो चालक और आसपास के लोगों के लिए और बड़ा हादसा हो सकता था। अधिकारियों ने ओवरब्रिज पर क्षतिग्रस्त रेलिंग की मरम्मत जल्द कराने का आश्वासन दिया है। इस घटना ने यात्रियों और स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

Releated Posts

शिव मंदिर में तोड़फोड़ और पेशाब का आरोप: CCTV ने खोला राज, 4-5 साल के तीन बच्चे निरुद्ध

नालंदा, 13 सितम्बर (अविनाश पांडेय) नालंदा जिले के बिहार थाना क्षेत्र के शेरपुर थवई मोहल्ले में शनिवार को…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 13, 2026

प्रेमी संग फरार युवती ने शादी के बाद जारी किया वीडियो: परिजनों से बोली, अपनी मर्जी से की शादी

समस्तीपुर, 27 जुलाई (चंदन यादव) जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआरा गांव में प्रेम प्रसंग का एक…

ByByअशोक अश्क जुलाई 27, 2026

केसरवानी वैश्य समाज को मिला नया नेतृत्व: सर्वसम्मति से रमेश केसरी बने अध्यक्ष, अखिलेश केसरी को मिली महामंत्री की जिम्मेदारी

बक्सर, 18 जुलाई (विक्रांत) केसरवानी वैश्य समाज के संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य…

ByByअशोक अश्क जुलाई 18, 2026

साहित्य जगत को अपूरणीय क्षति: डॉ. रामपुनीत ठाकुर ‘तरुण’ को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि, शोकसभा में उमड़े साहित्यकार

समस्तीपुर, 16 जुलाई (हरिनारायण सिंह हरि) हिन्दी और मैथिली साहित्य के प्रतिष्ठित रचनाकार डॉ. रामपुनीत ठाकुर ‘तरुण’ के…

ByByअशोक अश्क जुलाई 16, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top