• Home
  • मुख्य समाचार
  • श्रमदान से गूंजा समस्तीपुर बस पड़ाव, स्वच्छता के संकल्प के साथ सैकड़ों हाथों ने उठाया झाड़ू
Image

श्रमदान से गूंजा समस्तीपुर बस पड़ाव, स्वच्छता के संकल्प के साथ सैकड़ों हाथों ने उठाया झाड़ू

समस्तीपुर, 01 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) स्वच्छता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से गुरुवार को जिला गंगा समिति एवं नगर निगम समस्तीपुर के संयुक्त तत्वावधान में ‘स्वच्छता ही सेवा’ एवं ‘सेवा संकल्प’ अभियान के तहत “एक घंटा, एक दिन, एक साथ श्रमदान” कार्यक्रम का आयोजन कर्पूरी बस पड़ाव में किया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों, स्वयंसेवकों और नगर निगम के स्वच्छता कर्मियों ने एकजुट होकर सफाई अभियान चलाया।

अभियान के दौरान नगर आयुक्त गौतम कुमार, मद्य निषेध अधीक्षक मनोज कुमार सिंह, वरीय उपसमाहर्ता अंजली कुमार, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी अशोक कुमार, डीपीओ नमामि गंगे नीरजेश कुमार, विवेक कुमार, स्वच्छता पदाधिकारी सनेहलता कुमारी तथा नगर प्रबंधक समेत अन्य पदाधिकारियों ने कर्पूरी बस पड़ाव की साफ-सफाई की। अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में नगर निगम के स्वच्छता कर्मियों ने श्रमदान कर स्वच्छता अभियान को गति दी।इस अवसर पर नगर आयुक्त ने उपस्थित लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई।

उन्होंने स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के लिए नियमित सफाई की आवश्यकता पर जोर देते हुए स्वच्छता को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने की अपील की। उन्होंने अभियान के दौरान स्वच्छता से जुड़े कई आवश्यक निर्देश भी दिए।वहीं, डीपीओ नमामि गंगे नीरजेश कुमार ने नदियों और जलाशयों को स्वच्छ एवं संरक्षित रखने की अपील करते हुए जल स्रोतों के संरक्षण को सामूहिक जिम्मेदारी बताया।कार्यक्रम में एनएसएस स्वयंसेवकों, माय भारत स्वयंसेवकों के साथ नगर निगम के सैकड़ों स्वच्छता कर्मियों ने भाग लिया।

सामूहिक श्रमदान के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने और सार्वजनिक स्थलों को साफ रखने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम ने स्वच्छता को लेकर सामुदायिक सहभागिता और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया।

Releated Posts

दुर्गा पूजा पर समस्तीपुर में हाई अलर्ट: पंडाल से विसर्जन तक कड़ी निगरानी, रावण दहन की सुरक्षा पर भी प्रशासन सख्त

समस्तीपुर, 13 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) दुर्गा पूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

मुजफ्फरपुर में जमीन फर्जीवाड़े पर प्रशासन का शिकंजा: तत्कालीन सीओ महेंद्र शुक्ला गिरफ्तार, एसएसपी के एक्शन से मचा हड़कंप

मुजफ्फरपुर, 13 अक्टूबर (संतोष गुप्ता) जिले में जमीन से जुड़े फर्जीवाड़े और सरकारी पद के कथित दुरुपयोग के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

दुर्गा पूजा पर बक्सर में प्रशासन अलर्ट: डीएम-एसपी ने पूजा स्थलों का लिया जायजा, भीड़ और सुरक्षा पर कड़ी नजर

बक्सर, 13 अक्टूबर (विक्रांत) दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन पूरी…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

जन्म-मृत्यु पंजीकरण को लेकर छात्राओं को किया जागरूक, क्विज में पुष्पम कुमारी ने मारी बाजी

समस्तीपुर, 13 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) जन्म-मृत्यु पंजीकरण को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मंगलवार को महिला महाविद्यालय,…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top