• Home
  • मुख्य समाचार
  • शीतला माता मंदिर में मौत का मंजर: भीड़ बेकाबू, 8 श्रद्धालुओं की गई जान, थानाध्यक्ष सस्पेंड
Image

शीतला माता मंदिर में मौत का मंजर: भीड़ बेकाबू, 8 श्रद्धालुओं की गई जान, थानाध्यक्ष सस्पेंड

नालन्दा, 31 मार्च (अविनाश पांडेय) दीपनगर थाना क्षेत्र के मां शीतला मंदिर में मंगलवार को पूजा-अर्चना के दौरान उस वक्त हड़कंप मच गया, जब अत्यधिक भीड़ के कारण हालात अचानक अनियंत्रित हो गए। देखते ही देखते मची भगदड़ ने 8 श्रद्धालुओं की जान ले ली, जबकि 8 अन्य लोग घायल हो गए। इस दर्दनाक हादसे ने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया है।

घटना की सूचना मिलते ही नालंदा जिला पुलिस और प्रशासन तत्काल मौके पर पहुंचा और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को आनन-फानन में नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। प्रशासन के अनुसार वर्तमान स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल लंबे समय तक बना रहा।मौके पर पटना प्रमंडल के आयुक्त, केंद्रीय क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक समेत कई वरीय अधिकारी पहुंचे और हालात का जायजा लिया।

जिला पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और उप विकास आयुक्त स्वयं मौके पर डटे रहे और राहत कार्यों की निगरानी करते रहे।सरकार ने मृतकों के परिजनों के लिए कुल 6 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की है, जिसमें 4 लाख रुपये आपदा प्रबंधन विभाग और 2 लाख रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष से दिए जाएंगे।घटना की गंभीरता को देखते हुए दीपनगर थानाध्यक्ष को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। वहीं, मामले की जांच तेज कर दी गई है। मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, जबकि एफएसएल टीम वैज्ञानिक तरीके से घटनास्थल की जांच में जुटी है।प्रशासन ने साफ किया है कि लापरवाही पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Releated Posts

दुर्गा पूजा पर समस्तीपुर में हाई अलर्ट: पंडाल से विसर्जन तक कड़ी निगरानी, रावण दहन की सुरक्षा पर भी प्रशासन सख्त

समस्तीपुर, 13 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) दुर्गा पूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

मुजफ्फरपुर में जमीन फर्जीवाड़े पर प्रशासन का शिकंजा: तत्कालीन सीओ महेंद्र शुक्ला गिरफ्तार, एसएसपी के एक्शन से मचा हड़कंप

मुजफ्फरपुर, 13 अक्टूबर (संतोष गुप्ता) जिले में जमीन से जुड़े फर्जीवाड़े और सरकारी पद के कथित दुरुपयोग के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

दुर्गा पूजा पर बक्सर में प्रशासन अलर्ट: डीएम-एसपी ने पूजा स्थलों का लिया जायजा, भीड़ और सुरक्षा पर कड़ी नजर

बक्सर, 13 अक्टूबर (विक्रांत) दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन पूरी…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

जन्म-मृत्यु पंजीकरण को लेकर छात्राओं को किया जागरूक, क्विज में पुष्पम कुमारी ने मारी बाजी

समस्तीपुर, 13 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) जन्म-मृत्यु पंजीकरण को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मंगलवार को महिला महाविद्यालय,…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top