• Home
  • स्थानीय समाचार
  • विश्व स्वास्थ्य दिवस पर डीबीकेएन कॉलेज में स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों मरीजों की जांच
Image

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर डीबीकेएन कॉलेज में स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों मरीजों की जांच

समस्तीपुर, 07 अप्रैल (रंजीत कुमार) विभूतिपुर प्रखंड के एकमात्र अंगीभूत महाविद्यालय डीबीकेएन कॉलेज, नरहन में ‘विश्व स्वास्थ्य दिवस’ के अवसर पर भव्य स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रधानाचार्य आदित्य चंद्र झा ने किया, जबकि स्थानीय चिकित्सक डॉ. फैयाज आलम के निर्देशन एवं अमित चौधरी के सहयोग से शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे मरीजों का पंजीकरण संजय कुमार द्वारा किया गया। डॉ. आलम ने साइनस, हाइपरटेंशन, नैजल डेविएशन, जीबीएस, थायराइड, कोलेस्ट्रॉल, जोड़ों के दर्द, त्वचा रोग तथा लीवर संबंधी बीमारियों की जांच कर आवश्यक परामर्श एवं उपचार प्रदान किया।कार्यक्रम का संयोजन डॉ. लक्ष्मीकांत, प्रेम प्रकाश एवं डॉ. अंशु चौधरी ने किया, जबकि व्यवस्था की जिम्मेदारी डॉ. यशरंजन एवं डॉ. रजनीश कुमार सिंह ने संभाली।

इस अवसर पर प्रकाश गौतम, पतंजलि मिश्र, दीपक राम सहित अन्य लोगों ने सक्रिय सहयोग दिया। मौके पर प्रधानाचार्य डॉ. झा ने अतिथि चिकित्सक को चादर एवं पुष्प देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के कई प्राध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Releated Posts

मां दुर्गा मंदिर में लाखों की चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

समस्तीपुर, 22 मई (हर्षिता “अश्क”) दलसिंहसराय स्थित प्रसिद्ध मां दुर्गा मंदिर में देर रात चोरों ने बड़ी चोरी…

सरकारी लाल स्याही ने मार दिया जिंदा इंसान, तीन साल से दफ्तरों में भटक रहा रामजी सिंह

समस्तीपुर, 22 मई (हर्षिता “अश्क”) मोरवा प्रखंड में सरकारी सिस्टम की बड़ी लापरवाही ने एक जिंदा इंसान की…

उजियारपुर में हाफ एनकाउंटर से मचा हड़कंप, पुलिस पर फायरिंग के बाद बदमाश के पैर में लगी गोली

“समस्तीपुर, 22 मई (हर्षिता “अश्क”) “जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में चर्चित हाफ एनकाउंटर मामले में पुलिस ने…

महराजी चौर बना मौत का कुंड, स्नान करने गई दो सगी बहनों की डूबकर दर्दनाक मौत

समस्तीपुर, 22 मई (हर्षिता “अश्क”) जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनपट्टी पंचायत के शादीपुर बथनाहा गांव में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top