• Home
  • स्थानीय समाचार
  • विभूतिपुर में विधायक अजय कुमार ने किया जन संवाद, सड़क दुर्घटना के शिकार मृतक परिवार को दी तुरंत मदद
Image

विभूतिपुर में विधायक अजय कुमार ने किया जन संवाद, सड़क दुर्घटना के शिकार मृतक परिवार को दी तुरंत मदद

समस्तीपुर, 07 अप्रैल (रंजीत कुमार) विभूतिपुर प्रखंड कार्यालय कैंपस में मंगलवार को स्थानीय विधायक अजय कुमार ने जन संवाद कार्यक्रम आयोजित कर आम जनता की समस्याएं सुनी और तत्काल समाधान का आश्वासन दिया। विधायक ने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान प्राथमिकता है और संबंधित पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए।

कार्यक्रम के दौरान चर्चा का मुख्य विषय बीते दिन लाल सिंह के सड़क हादसे में मृत्यु का मामला रहा। मृतक के परिजनों को पारिवारिक लाभ योजना के तहत बीस हजार रुपये की सहायता राशि चेक के माध्यम से तुरंत प्रदान की गई। इस कदम से मृतक परिवार को आर्थिक राहत मिली और मौके पर मौजूद लोग विधायक के सक्रिय कदमों की सराहना करते नजर आए।

जन संवाद में प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील कुमार, आर.ओ. कैलाश मंडल, राजद नेता रविंद्र कुमार यादव और माकपा नेता मिथलेश सिंह सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं नागरिक उपस्थित रहे।

विधायक अजय कुमार ने उपस्थित लोगों से अपील की कि वे अपनी समस्याओं और सुझावों को साझा करें, ताकि प्रखंड स्तर पर विकास और जनता की भलाई के लिए प्रभावी कदम उठाए जा सकें।

Releated Posts

शिव मंदिर में तोड़फोड़ और पेशाब का आरोप: CCTV ने खोला राज, 4-5 साल के तीन बच्चे निरुद्ध

नालंदा, 13 सितम्बर (अविनाश पांडेय) नालंदा जिले के बिहार थाना क्षेत्र के शेरपुर थवई मोहल्ले में शनिवार को…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 13, 2026

प्रेमी संग फरार युवती ने शादी के बाद जारी किया वीडियो: परिजनों से बोली, अपनी मर्जी से की शादी

समस्तीपुर, 27 जुलाई (चंदन यादव) जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआरा गांव में प्रेम प्रसंग का एक…

ByByअशोक अश्क जुलाई 27, 2026

केसरवानी वैश्य समाज को मिला नया नेतृत्व: सर्वसम्मति से रमेश केसरी बने अध्यक्ष, अखिलेश केसरी को मिली महामंत्री की जिम्मेदारी

बक्सर, 18 जुलाई (विक्रांत) केसरवानी वैश्य समाज के संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य…

ByByअशोक अश्क जुलाई 18, 2026

साहित्य जगत को अपूरणीय क्षति: डॉ. रामपुनीत ठाकुर ‘तरुण’ को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि, शोकसभा में उमड़े साहित्यकार

समस्तीपुर, 16 जुलाई (हरिनारायण सिंह हरि) हिन्दी और मैथिली साहित्य के प्रतिष्ठित रचनाकार डॉ. रामपुनीत ठाकुर ‘तरुण’ के…

ByByअशोक अश्क जुलाई 16, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top