• Home
  • स्थानीय समाचार
  • वरिष्ठ नेता भगवती श्रीवास्तव को नम आंखों से दी गई विदाई, CPI बैठक में गूंजे संकल्प और श्रद्धांजलि के स्वर
Image

वरिष्ठ नेता भगवती श्रीवास्तव को नम आंखों से दी गई विदाई, CPI बैठक में गूंजे संकल्प और श्रद्धांजलि के स्वर

बक्सर, 03 अप्रैल (विक्रांत) भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) बक्सर जिला कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक डुमरांव नगर स्थित राजगढ़ चौक के समीप कामरेड स्व. सत्यनारायण प्रसाद के आवास पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राम नाथ सिंह (मुखिया) ने की।बैठक की शुरुआत में वरिष्ठ नेता भगवती प्रसाद श्रीवास्तव के असामयिक निधन पर एक मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

वक्ताओं ने उन्हें पार्टी का समर्पित और संघर्षशील नेता बताते हुए कहा कि उन्होंने बक्सर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव भी लड़ा था और पार्टी को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद तेज नारायण सिंह ने वर्ष 2026 के पार्टी नवीकरण और नई सदस्यता अभियान को 15 अप्रैल तक पूरा करने का लक्ष्य दिया। साथ ही 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती मनाने की घोषणा की।

उन्होंने बताया कि शाहाबाद के जननायक सत्यनारायण प्रसाद की दूसरी पुण्यतिथि 26 अप्रैल को सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा आयोजित होगी। बैठक में नागेंद्र मोहन सिंह, शिवशंकर सिंह, महेंद्र सिंह, उमाकांत दुबे, ओमप्रकाश सिंह, कृष्णा प्रसाद, हरि प्रसाद एवं अंचल मंत्री सुदामा प्रसाद सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Releated Posts

प्रेमी संग फरार युवती ने शादी के बाद जारी किया वीडियो: परिजनों से बोली, अपनी मर्जी से की शादी

समस्तीपुर, 27 जुलाई (चंदन यादव) जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआरा गांव में प्रेम प्रसंग का एक…

केसरवानी वैश्य समाज को मिला नया नेतृत्व: सर्वसम्मति से रमेश केसरी बने अध्यक्ष, अखिलेश केसरी को मिली महामंत्री की जिम्मेदारी

बक्सर, 18 जुलाई (विक्रांत) केसरवानी वैश्य समाज के संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य…

साहित्य जगत को अपूरणीय क्षति: डॉ. रामपुनीत ठाकुर ‘तरुण’ को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि, शोकसभा में उमड़े साहित्यकार

समस्तीपुर, 16 जुलाई (हरिनारायण सिंह हरि) हिन्दी और मैथिली साहित्य के प्रतिष्ठित रचनाकार डॉ. रामपुनीत ठाकुर ‘तरुण’ के…

डुमरांव ने खोया ईमानदारी का प्रहरी, पूर्व स्टेशन मास्टर कृष्ण प्रसाद को नम आंखों से दी गई अंतिम श्रद्धांजलि

बक्सर, 15 जुलाई (विक्रांत) डुमरांव के चर्चित एवं सम्मानित अवकाश प्राप्त रेलवे स्टेशन मास्टर कृष्ण प्रसाद उर्फ प्रसाद…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top