• Home
  • मुख्य समाचार
  • बूढ़ी गंडक के घाट पर उतरे अफसर और 200 से ज्यादा युवा, चलाया महास्वच्छता अभियान
Image

बूढ़ी गंडक के घाट पर उतरे अफसर और 200 से ज्यादा युवा, चलाया महास्वच्छता अभियान

समस्तीपुर, 04 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) जिला गंगा समिति, जिला प्रशासन एवं नगर निगम समस्तीपुर के संयुक्त तत्वावधान में सेवा संकल्प अभियान के तहत रविवार को प्रसाद घाट स्थित बूढ़ी गंडक नदी के किनारे विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में अधिकारियों के साथ एनएसएस, एनसीसी और माय भारत स्वयंसेवकों समेत 200 से अधिक युवाओं ने भाग लेकर घाटों की सफाई की। इस दौरान नदी में कचरा और पूजन सामग्री नहीं डालने का संकल्प भी लिया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप विकास आयुक्त सूर्य प्रताप सिंह रहे। उनके साथ नगर आयुक्त गौतम कुमार, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी अशोक कुमार, जिला परियोजना पदाधिकारी नमामि गंगे नीरजेश कुमार, स्वच्छता पदाधिकारी विवेक कुमार, सूबेदार मेजर कुलदीप सिंह, लेफ्टिनेंट डॉ. राहुल मनहर और उप नगर आयुक्त विभूति आनंद सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने संयुक्त रूप से प्रसाद घाट और आसपास के क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाया।

जिला परियोजना पदाधिकारी नमामि गंगे ने अधिकारियों का शॉल, पाग और पौधा देकर स्वागत एवं सम्मान किया। उन्होंने अभियान की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि विशेष स्वच्छता अभियान दो अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान स्वच्छता और नदी संरक्षण से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। उप विकास आयुक्त ने सभी प्रतिभागियों को नदियों की स्वच्छता और संरक्षण की शपथ दिलाई। उन्होंने युवाओं से नदी संरक्षण के लिए आगे आने और अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि जल संरक्षण जरूरी है, ताकि आने वाली पीढ़ियों को पानी की किल्लत का सामना नहीं करना पड़े। प्रत्येक व्यक्ति को अपने आसपास एक स्थान चिन्हित कर नियमित सफाई करनी चाहिए।नगर आयुक्त ने कहा कि स्वच्छता केवल अभियान तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि इसे रोजमर्रा की आदत बनाना होगा। इसकी शुरुआत हर व्यक्ति को स्वयं से करनी चाहिए। कार्यक्रम के दौरान हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। लोगों ने नदी में कूड़ा-कचरा और पूजन सामग्री प्रवाहित नहीं करने का संकल्प लिया। अंत में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

Releated Posts

दुर्गा पूजा पर समस्तीपुर में हाई अलर्ट: पंडाल से विसर्जन तक कड़ी निगरानी, रावण दहन की सुरक्षा पर भी प्रशासन सख्त

समस्तीपुर, 13 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) दुर्गा पूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

मुजफ्फरपुर में जमीन फर्जीवाड़े पर प्रशासन का शिकंजा: तत्कालीन सीओ महेंद्र शुक्ला गिरफ्तार, एसएसपी के एक्शन से मचा हड़कंप

मुजफ्फरपुर, 13 अक्टूबर (संतोष गुप्ता) जिले में जमीन से जुड़े फर्जीवाड़े और सरकारी पद के कथित दुरुपयोग के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

दुर्गा पूजा पर बक्सर में प्रशासन अलर्ट: डीएम-एसपी ने पूजा स्थलों का लिया जायजा, भीड़ और सुरक्षा पर कड़ी नजर

बक्सर, 13 अक्टूबर (विक्रांत) दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन पूरी…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

जन्म-मृत्यु पंजीकरण को लेकर छात्राओं को किया जागरूक, क्विज में पुष्पम कुमारी ने मारी बाजी

समस्तीपुर, 13 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) जन्म-मृत्यु पंजीकरण को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मंगलवार को महिला महाविद्यालय,…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top