• Home
  • मुख्य समाचार
  • टीबी के खिलाफ जंग तेज: 34 मरीजों को मिला पोषण का सहारा, दवा न छोड़ने की अपील
Image

टीबी के खिलाफ जंग तेज: 34 मरीजों को मिला पोषण का सहारा, दवा न छोड़ने की अपील

पटना, 03 अक्टूबर (पटना डेस्क) टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत पूर्णिया जिले में टीबी मरीजों को उपचार के साथ पोषण उपलब्ध कराने का अभियान तेज कर दिया गया है। इसी क्रम में शनिवार को बरहड़ा कोठी प्रखंड स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर 34 टीबी मरीजों के बीच फूड बास्केट का वितरण किया गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मरीजों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने के साथ स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नियमित उपचार के महत्व की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का आयोजन जिला संचारी रोग पदाधिकारी (सीडीओ) पूर्णिया डॉ. मोहम्मद तनवीर हैदर के नेतृत्व में किया गया।

निक्षय मित्र के माध्यम से टीबी मरीजों को जागरूक करते हुए सीडीओ ने कहा कि टीबी मरीजों के उपचार के साथ उन्हें पौष्टिक आहार उपलब्ध कराना स्वास्थ्य सुधार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि टीबी के खिलाफ लड़ाई केवल स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें समाज की जनभागीदारी भी जरूरी है। उन्होंने समाज के सक्षम एवं इच्छुक लोगों से जनभागीदारी अभियान से सक्रिय रूप से जुड़ने तथा टीबी मरीजों की मदद के लिए आगे आने की अपील की। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से मरीजों को उपचार के दौरान जरूरी पोषण और सहयोग उपलब्ध कराया जा सकता है।

वहीं, बी. कोठी प्रखंड की प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. नेहा भारती ने मरीजों को नियमित रूप से दवा लेने और उपचार बीच में नहीं छोड़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने चिकित्सकीय सलाह का पूरी तरह पालन करने की अपील करते हुए कहा कि टीबी से पूरी तरह स्वस्थ होने के लिए नियमित उपचार बेहद जरूरी है।डॉ. नेहा भारती ने कहा कि जनभागीदारी से जिले में टीबी मुक्त भारत अभियान को और मजबूती मिलेगी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मरीजों को अस्पताल में उपचार के साथ पोषण सुविधा उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया जा रहा है, ताकि मरीज बीमारी से उबरकर स्वस्थ जीवन की ओर लौट सकें।

कार्यक्रम में बीएचएम आलोक कुमार, बीसीएम बंदना कुमारी, बीएएम सत्यनारायण कुमार, एसटीएस अमित कुमार सुमन, मेडिकल ऑफिसर डॉ. छोटेलाल, डॉ. गजनातर, टीबी असिस्टेंट कमल चौधरी, लैब असिस्टेंट बिनोद कुमार सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान मरीजों को टीबी के प्रति जागरूक करते हुए उपचार और पोषण के महत्व की जानकारी दी गई।

Releated Posts

दुर्गा पूजा पर समस्तीपुर में हाई अलर्ट: पंडाल से विसर्जन तक कड़ी निगरानी, रावण दहन की सुरक्षा पर भी प्रशासन सख्त

समस्तीपुर, 13 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) दुर्गा पूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

मुजफ्फरपुर में जमीन फर्जीवाड़े पर प्रशासन का शिकंजा: तत्कालीन सीओ महेंद्र शुक्ला गिरफ्तार, एसएसपी के एक्शन से मचा हड़कंप

मुजफ्फरपुर, 13 अक्टूबर (संतोष गुप्ता) जिले में जमीन से जुड़े फर्जीवाड़े और सरकारी पद के कथित दुरुपयोग के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

दुर्गा पूजा पर बक्सर में प्रशासन अलर्ट: डीएम-एसपी ने पूजा स्थलों का लिया जायजा, भीड़ और सुरक्षा पर कड़ी नजर

बक्सर, 13 अक्टूबर (विक्रांत) दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन पूरी…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

जन्म-मृत्यु पंजीकरण को लेकर छात्राओं को किया जागरूक, क्विज में पुष्पम कुमारी ने मारी बाजी

समस्तीपुर, 13 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) जन्म-मृत्यु पंजीकरण को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मंगलवार को महिला महाविद्यालय,…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top