• Home
  • स्थानीय समाचार
  • जाम का जाल, हादसे का खतरा, सिंघिया बाजार चौराहा बना अवैध पार्किंग का अड्डा
Image

जाम का जाल, हादसे का खतरा, सिंघिया बाजार चौराहा बना अवैध पार्किंग का अड्डा

समस्तीपुर, 10 अप्रैल (रंजीत कुमार) विभूतिपुर प्रखंड के सिंघिया बाजार चौराहा पर अवैध पार्किंग ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। ऑटो और टोटो की मनमानी खड़ी गाड़ियों के कारण यह व्यस्ततम चौराहा अब हादसों का खतरा बन गया है। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि अवैध पार्किंग के चलते रोजाना जाम की स्थिति बनी रहती है और कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

इस संबंध में अमरजीत कुमार ने लोक शिकायत में आवेदन भी दिया था, जिसके बाद 2 दिसंबर को प्रशासन ने अवैध पार्किंग हटाने और भीड़ नियंत्रण का आदेश जारी किया था। कुछ दिनों तक पुलिस की तैनाती से हालात सुधरे, लेकिन ड्यूटी हटते ही समस्या फिर जस की तस हो गई।

गुरुवार को भी एक संभावित हादसा टल गया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग की है, ताकि किसी बड़ी दुर्घटना से पहले व्यवस्था सुधारी जा सके।

Releated Posts

मां दुर्गा मंदिर में लाखों की चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

समस्तीपुर, 22 मई (हर्षिता “अश्क”) दलसिंहसराय स्थित प्रसिद्ध मां दुर्गा मंदिर में देर रात चोरों ने बड़ी चोरी…

सरकारी लाल स्याही ने मार दिया जिंदा इंसान, तीन साल से दफ्तरों में भटक रहा रामजी सिंह

समस्तीपुर, 22 मई (हर्षिता “अश्क”) मोरवा प्रखंड में सरकारी सिस्टम की बड़ी लापरवाही ने एक जिंदा इंसान की…

उजियारपुर में हाफ एनकाउंटर से मचा हड़कंप, पुलिस पर फायरिंग के बाद बदमाश के पैर में लगी गोली

“समस्तीपुर, 22 मई (हर्षिता “अश्क”) “जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में चर्चित हाफ एनकाउंटर मामले में पुलिस ने…

महराजी चौर बना मौत का कुंड, स्नान करने गई दो सगी बहनों की डूबकर दर्दनाक मौत

समस्तीपुर, 22 मई (हर्षिता “अश्क”) जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनपट्टी पंचायत के शादीपुर बथनाहा गांव में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top