Image

जल संकट पर बड़ी चेतावनी, जल जीवन हरियाली दिवस पर जागरूकता की हुंकार

समस्तीपुर, 07 अप्रैल (रंजीत कुमार) जिले के विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत बढ़ते जल संकट और जलवायु परिवर्तन के खतरे के बीच जल जीवन हरियाली दिवस पर प्रखंड स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आत्मा अध्यक्ष राम नारायण सिंह ने की, जबकि संचालन किसान सलाहकार प्रेमचंद सिंह ने किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रखंड तकनीकी प्रबंधक शशि रंजन ने जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों को कम करने और जल संरक्षण को बढ़ावा देने के प्रभावी उपायों पर विस्तार से प्रकाश डाला। वहीं प्रखंड कृषि पदाधिकारी धीरज कुमार ने जल जीवन हरियाली अभियान के उद्देश्यों और इसके महत्व को रेखांकित किया।

इस मौके पर प्रखंड प्रमुख सुनीता देवी, उप प्रमुख सुजीत चौधरी, सहायक तकनीकी प्रबंधक विपुल भारती सहित कई किसान एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। उपस्थित किसानों ने जल संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संकल्प लिया।

Releated Posts

शिव मंदिर में तोड़फोड़ और पेशाब का आरोप: CCTV ने खोला राज, 4-5 साल के तीन बच्चे निरुद्ध

नालंदा, 13 सितम्बर (अविनाश पांडेय) नालंदा जिले के बिहार थाना क्षेत्र के शेरपुर थवई मोहल्ले में शनिवार को…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 13, 2026

प्रेमी संग फरार युवती ने शादी के बाद जारी किया वीडियो: परिजनों से बोली, अपनी मर्जी से की शादी

समस्तीपुर, 27 जुलाई (चंदन यादव) जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआरा गांव में प्रेम प्रसंग का एक…

ByByअशोक अश्क जुलाई 27, 2026

केसरवानी वैश्य समाज को मिला नया नेतृत्व: सर्वसम्मति से रमेश केसरी बने अध्यक्ष, अखिलेश केसरी को मिली महामंत्री की जिम्मेदारी

बक्सर, 18 जुलाई (विक्रांत) केसरवानी वैश्य समाज के संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य…

ByByअशोक अश्क जुलाई 18, 2026

साहित्य जगत को अपूरणीय क्षति: डॉ. रामपुनीत ठाकुर ‘तरुण’ को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि, शोकसभा में उमड़े साहित्यकार

समस्तीपुर, 16 जुलाई (हरिनारायण सिंह हरि) हिन्दी और मैथिली साहित्य के प्रतिष्ठित रचनाकार डॉ. रामपुनीत ठाकुर ‘तरुण’ के…

ByByअशोक अश्क जुलाई 16, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top