• Home
  • मुख्य समाचार
  • जनता के दिलों में बस गए एसडीओ: समस्तीपुर में दिलीप कुमार को भावभीनी विदाई, सम्मान समारोह में उमड़ा जनसैलाब
Image

जनता के दिलों में बस गए एसडीओ: समस्तीपुर में दिलीप कुमार को भावभीनी विदाई, सम्मान समारोह में उमड़ा जनसैलाब

समस्तीपुर, 19 जुलाई (रामबालक राय) सामाजिक संगठन, समस्तीपुर के तत्वावधान में होली मिशन हाई स्कूल, मोहनपुर रोड स्थित सभागार में अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ)दिलीप कुमार के सम्मान में भव्य विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, शिक्षाविदों, अधिवक्ताओं, जनप्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों एवं गणमान्य नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। पूरे कार्यक्रम के दौरान भावुक माहौल देखने को मिला और वक्ताओं ने एसडीओ के कार्यकाल को जनसेवा, पारदर्शिता और संवेदनशील प्रशासन का प्रतीक बताया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि दिलीप कुमार ने अपने कार्यकाल में निष्पक्ष प्रशासन, त्वरित निर्णय क्षमता और आम लोगों की समस्याओं के समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उन्होंने विकासोन्मुख सोच के साथ कई जनहितकारी कार्यों को प्रभावी ढंग से लागू किया, जिससे प्रशासन के प्रति लोगों का भरोसा और मजबूत हुआ। वक्ताओं ने कहा कि उनकी कार्यशैली समस्तीपुर के लिए लंबे समय तक प्रेरणास्रोत बनी रहेगी। इस अवसर पर सामाजिक संगठनों की ओर से श्री दिलीप कुमार को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। उपस्थित लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य और नए दायित्व में निरंतर सफलता की कामना करते हुए भावभीनी विदाई दी।

समारोह में कई वक्ता भावुक भी नजर आए और उन्होंने कहा कि एक संवेदनशील एवं जनहितैषी अधिकारी के रूप में दिलीप कुमार ने अपनी अलग पहचान बनाई है। टीकार्यक्रम की अध्यक्षता होली मिशन हाई स्कूल के निदेशक धर्मांश रंजन अंकुर ने की, जबकि संचालन एनजीओ संघ बिहार के सचिव एडवोकेट डॉ. संजय कुमार बबलू ने किया। आयोजन को सफल बनाने में आशा सेवा संस्थान के सचिव अमित कुमार वर्मा, सिविल सोसाइटी के सचिव केशव किशोर प्रसाद, आलोक कुमार सिंह, ईडन वेल्फेयर ट्रस्ट के चेयरमैन बृजकिशोर कुमार, यशवंत कुमार राय, आनंद कुमार, संजीव कुमार सिन्हा, राज कुमार राय, सेवानिवृत्त एएसपी राज कौशल प्रसाद, विजय मिश्रा, प्रो. जितेंद्र कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह, धर्मेंद्र राय, सूरज कुमार, राजीव सिंह, पप्पू सिंह, विपिन मिश्रा सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Releated Posts

दशहरा से पहले बक्सर में शक्ति प्रदर्शन: सड़कों पर उतरा प्रशासन, डीएम-एसपी ने निकाला फ्लैग मार्च, किला मैदान में रावण वध की तैयारियों का लिया जायजा

बक्सर, 16 अक्टूबर (विक्रांत) आगामी दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 16, 2026

त्योहारों से पहले समस्तीपुर में ट्रैफिक पर शिकंजा: 8,146 वाहनों की जांच, 3,526 के कटे चालान

समस्तीपुर, 15 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर सड़कों पर बढ़ने वाली भीड़…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

दलित-महादलितों पर जुल्म के खिलाफ डुमरांव में माले का प्रतिरोध मार्च, किया पुतला दहन

बक्सर, 15 अक्टूबर (विक्रांत) बिहार के विभिन्न जिलों में दलित, महादलित, महिलाओं और मुस्लिम समुदाय के लोगों पर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

सौर ऊर्जा से जगमगाएगा भागलपुर-बांका, 90 मेगावाट से ज्यादा क्षमता का नया पावर हब बनाने की तैयारी

पटना, 15 अक्टूबर (पटना डेस्क) आत्मनिर्भर भारत और हरित ऊर्जा की दिशा में भागलपुर और बांका अब बड़ी…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top