• Home
  • स्थानीय समाचार
  • चंद मिनटों में ख़ाक हो गई जिंदगी: भीषण आग में मासूम की मौत, कई परिवार बेघर, राहत लेकर पहुंचे डॉ. मनोज कुमार सिंह
Image

चंद मिनटों में ख़ाक हो गई जिंदगी: भीषण आग में मासूम की मौत, कई परिवार बेघर, राहत लेकर पहुंचे डॉ. मनोज कुमार सिंह

समस्तीपुर, 07 अप्रैल (हर्षिता “अश्क”) समस्तीपुर जिले के विशनपुर गांव में रविवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। वार्ड संख्या-6 स्थित दलित टोला में बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग ने देखते ही देखते कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया।

आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को सामान निकालने तक का मौका नहीं मिला। इस हादसे में महेंद्र सदा के 4 वर्षीय पुत्र की झुलसकर मौत हो गई, जिससे पूरे गांव में मातम पसरा है। कई परिवारों के घर, अनाज, कपड़े और जरूरी कागजात जलकर राख हो गए, जिससे वे खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं।

घटना की सूचना मिलते ही चर्चित चिकित्सक डॉ. मनोज कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और पीड़ितों के बीच खाद्य सामग्री व त्रिपाल का वितरण किया। उन्होंने इसे हृदयविदारक बताते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

Releated Posts

प्रेमी संग फरार युवती ने शादी के बाद जारी किया वीडियो: परिजनों से बोली, अपनी मर्जी से की शादी

समस्तीपुर, 27 जुलाई (चंदन यादव) जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआरा गांव में प्रेम प्रसंग का एक…

केसरवानी वैश्य समाज को मिला नया नेतृत्व: सर्वसम्मति से रमेश केसरी बने अध्यक्ष, अखिलेश केसरी को मिली महामंत्री की जिम्मेदारी

बक्सर, 18 जुलाई (विक्रांत) केसरवानी वैश्य समाज के संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य…

साहित्य जगत को अपूरणीय क्षति: डॉ. रामपुनीत ठाकुर ‘तरुण’ को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि, शोकसभा में उमड़े साहित्यकार

समस्तीपुर, 16 जुलाई (हरिनारायण सिंह हरि) हिन्दी और मैथिली साहित्य के प्रतिष्ठित रचनाकार डॉ. रामपुनीत ठाकुर ‘तरुण’ के…

डुमरांव ने खोया ईमानदारी का प्रहरी, पूर्व स्टेशन मास्टर कृष्ण प्रसाद को नम आंखों से दी गई अंतिम श्रद्धांजलि

बक्सर, 15 जुलाई (विक्रांत) डुमरांव के चर्चित एवं सम्मानित अवकाश प्राप्त रेलवे स्टेशन मास्टर कृष्ण प्रसाद उर्फ प्रसाद…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top