• Home
  • स्थानीय समाचार
  • अंबेडकर जयंती पर उमड़ा जनसैलाब: विभूतिपुर में मेधावी छात्रों का हुआ भव्य सम्मान
Image

अंबेडकर जयंती पर उमड़ा जनसैलाब: विभूतिपुर में मेधावी छात्रों का हुआ भव्य सम्मान

समस्तीपुर, 14 अप्रैल (रंजीत कुमार) विभूतिपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर में संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कार्यक्रम की अध्यक्षता गांधी अंबेडकर संरक्षण समिति के अध्यक्ष दिलीप नारायण सिंह (पप्पू) ने की, जबकि संचालन पूर्व जिला परिषद सदस्य एवं भाजपा नेता कृष्णदेव प्रसाद सिंह ने किया।

समारोह की शुरुआत प्रखंड मुख्यालय स्थित गांधी अंबेडकर स्मारक उद्यान में भीमराव अंबेडकर एवं महात्मा गांधी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर की गई। इसके बाद आयोजित सभा में वक्ताओं ने बाबा साहेब के विचारों और योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक अजय कुमार, प्रखंड प्रमुख सुनीता देवी, उप प्रमुख सुजीत कुमार चौधरी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

विशिष्ट अतिथियों में डॉ. राजीव कुमार, प्रो. राम बहादुर सिंह, संजीव कुमार, मनीषा देवी और रामाश्रय दास शामिल रहे। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहेब के आदर्श आज भी समाज को दिशा देने का काम कर रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान समिति की ओर से सभी अतिथियों को सम्मानित किया गया।इसके साथ ही मैट्रिक और इंटर परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को भी मंच पर सम्मानित किया गया।

इंटर वर्ग से कुमारी रंजना, प्रिया सिन्हा और आयुष आनंद, जबकि मैट्रिक वर्ग से ज्योति कुमारी, आयुष कुमार, प्रिंस कुमार और अमन कुमार को सम्मान मिला। इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग और समिति के सदस्य मौजूद रहे, जिससे पूरा माहौल उत्साह और श्रद्धा से सराबोर हो उठा।

Releated Posts

राजकीय डिग्री कॉलेज का औचक निरीक्षण: एसडीओ ने बांटी नामांकन रसीदें, छात्रों का बढ़ाया उत्साह

समस्तीपुर, 04 जुलाई (मोहम्मद जमशेद) विद्यापति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मऊ बाजिदपुर उत्तर परिसर में संचालित राजकीय डिग्री कॉलेज,…

32 साल का इंतजार खत्म: विद्यापतिनगर को मिलेगा अपना प्रखंड भवन, सरकार ने 17.39 करोड़ किए मंजूर

समस्तीपुर, 04 जुलाई (मोहम्मद जमशेद) तीन दशक से अधिक समय से स्थायी प्रखंड कार्यालय की मांग कर रहे…

मरी नहीं, जिंदा हूँ: वायरल वीडियो ने पलटी पूरी कहानी, प्रेमी संग सकुशल मिली छात्रा

समस्तीपुर, 30 जुलाई (मोहम्मद जमशेद) अपहरण, अज्ञात युवती का शव, परिवार का मातम, सोशल मीडिया पर वायरल प्रेम…

शादी समारोह में हादसा, मालवाहक गाड़ी की चपेट में आई छात्रा ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

समस्तीपुर, 27 जून (हर्षिता “अश्क”) विभूतिपुर थाना क्षेत्र के चोरा टभका पंचायत में शादी समारोह के दौरान हुए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top