• Home
  • मुख्य समाचार
  • अंबेडकर आवासीय विद्यालय से बाहर निकले छात्र, प्रशासन में मचा हड़कंप; समस्याओं की जांच के लिए बनी समिति
Image

अंबेडकर आवासीय विद्यालय से बाहर निकले छात्र, प्रशासन में मचा हड़कंप; समस्याओं की जांच के लिए बनी समिति

बक्सर, 29 सितम्बर (विक्रांत) केसठ प्रखंड के रामपुर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय के कुछ छात्रों के विद्यालय परिसर से बाहर निकलने की सूचना से रविवार को जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लेते हुए छात्रों की सुरक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी। जिला कल्याण पदाधिकारी, बक्सर से प्राप्त सूचना के अनुसार, कुछ छात्र विद्यालय के मुख्य द्वार से बाहर निकल गए थे। इसकी जानकारी मिलते ही जिला कल्याण पदाधिकारी ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक से फोन पर संपर्क कर स्थिति की जानकारी ली। छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए शिक्षकों को तत्काल उनके पीछे भेजा गया।

वहीं, जिला कल्याण पदाधिकारी भी बक्सर के लिए रवाना हो गए।मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला कल्याण पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी डुमरांव और संबंधित थाना प्रभारी ने छात्रों से संवाद कर विद्यालय से बाहर निकलने के कारण और उनकी समस्याओं की जानकारी लेने का प्रयास किया। हालांकि, तत्काल छात्रों ने अपनी समस्याओं के संबंध में स्पष्ट जानकारी नहीं दी। इस बीच कुछ छात्र शिक्षकों के साथ विभिन्न माध्यमों से बक्सर पहुंच गए। प्रशासन के अनुसार, विद्यालय में पिछले कुछ दिनों से विद्युत आपूर्ति बाधित है। बिजली संकट के दौरान भोजन, पेयजल समेत अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं जनरेटर के माध्यम से संचालित की जा रही हैं।

बक्सर पहुंचने के बाद छात्रों की सुरक्षा, संरक्षण और आवश्यक सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर समेत अन्य अधिकारियों ने स्थिति की समीक्षा शुरू कर दी। छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।जिला पदाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला कल्याण पदाधिकारी को नियमानुकूल कार्रवाई का निर्देश दिया है। साथ ही जांच समिति गठित कर विभाग द्वारा संचालित सभी छात्रावासों का निरीक्षण करने को कहा गया है। निरीक्षण में आधारभूत सुविधाओं, सुरक्षा, भोजन, पेयजल, बिजली और अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा कर सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि आवासीय विद्यालयों में छात्रों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और मूलभूत सुविधाएं सर्वोच्च प्राथमिकता हैं।

Releated Posts

दुर्गा पूजा पर समस्तीपुर में हाई अलर्ट: पंडाल से विसर्जन तक कड़ी निगरानी, रावण दहन की सुरक्षा पर भी प्रशासन सख्त

समस्तीपुर, 13 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) दुर्गा पूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

मुजफ्फरपुर में जमीन फर्जीवाड़े पर प्रशासन का शिकंजा: तत्कालीन सीओ महेंद्र शुक्ला गिरफ्तार, एसएसपी के एक्शन से मचा हड़कंप

मुजफ्फरपुर, 13 अक्टूबर (संतोष गुप्ता) जिले में जमीन से जुड़े फर्जीवाड़े और सरकारी पद के कथित दुरुपयोग के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

दुर्गा पूजा पर बक्सर में प्रशासन अलर्ट: डीएम-एसपी ने पूजा स्थलों का लिया जायजा, भीड़ और सुरक्षा पर कड़ी नजर

बक्सर, 13 अक्टूबर (विक्रांत) दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन पूरी…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

जन्म-मृत्यु पंजीकरण को लेकर छात्राओं को किया जागरूक, क्विज में पुष्पम कुमारी ने मारी बाजी

समस्तीपुर, 13 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) जन्म-मृत्यु पंजीकरण को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मंगलवार को महिला महाविद्यालय,…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top