• Home
  • Crime
  • नाले के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका से डुमरांव में मचा हड़कंप
Image

नाले के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका से डुमरांव में मचा हड़कंप

बक्सर, 10 अक्टूबर (विक्रांत) बक्सर जिले के डुमरांव थाना क्षेत्र के सम्हार गांव के समीप नाले के पास शनिवार को एक युवक का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही डुमरांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार, समाचार भेजे जाने तक मृतक की आधिकारिक पहचान नहीं हो सकी थी। युवक की पहचान सुनिश्चित करने के लिए पुलिस आसपास के गांवों के लोगों से पूछताछ कर रही है।

साथ ही शव की तस्वीर और हुलिए के आधार पर शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।प्रथमदृष्टया युवक की मौत संदिग्ध प्रतीत हो रही है और पुलिस हत्या की आशंका से भी जांच कर रही है। शव किस परिस्थिति में नाले के पास पहुंचा और युवक की मौत कैसे हुई, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।इधर, अपुष्ट जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान सम्हार गांव के ही एक युवक के रूप में किए जाने की चर्चा है।

हालांकि पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस सभी संभावित बिंदुओं पर जांच कर रही है। घटना के बाद ग्रामीणों में भी तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पहचान की पुष्टि के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

Releated Posts

नालंदा में शराब माफिया पर पुलिस का बड़ा प्रहार: तीन महिलाओं समेत सात गिरफ्तार, 500 लीटर कच्चा माल नष्ट

नालंदा, 13 अक्टूबर (अविनाश पांडेय) नालंदा जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

दुर्गा पूजा से पहले बख्तियापुर में पुलिस का बड़ा एक्शन, 250 लोगों पर 107 की कार्रवाई से मचा हड़कंप

सहरसा, 09 अक्टूबर (कृष्णा) दुर्गा पूजा को लेकर बख्तियापुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। पूजा के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 9, 2026

64.93% ज्यादा संपत्ति का आरोप: इंजीनियर के आलीशान फ्लैट पर EOU का धावा, पांच ठिकानों पर एक साथ छापेमारी

मुजफ्फरपुर, 08 अक्टूबर (संतोष गुप्ता) भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू)…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 8, 2026

डीएपी की कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई, अशोक टायर एजेंसी का उर्वरक लाइसेंस रद्द

मुजफ्फरपुर, 07 अक्टूबर (संतोष गुप्ता) डीएपी उर्वरक की कथित कालाबाजारी और निर्धारित दर से अधिक राशि वसूलने के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 7, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top