• Home
  • मुख्य समाचार
  • समस्तीपुर में सेवा संकल्प-कायाकल्प अभियान की तैयारियों पर प्रशासन सख्त, आदर्श विद्यालयों के कार्यक्रमों की हुई समीक्षा
Image

समस्तीपुर में सेवा संकल्प-कायाकल्प अभियान की तैयारियों पर प्रशासन सख्त, आदर्श विद्यालयों के कार्यक्रमों की हुई समीक्षा

समस्तीपुर, 30 सितम्बर (हर्षिता “अश्क”) सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान को प्रभावी बनाने को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियों की रफ्तार तेज कर दी है। बुधवार को समाहरणालय सभागार में उप विकास आयुक्त सूर्य प्रताप सिंह की अध्यक्षता में अभियान की तैयारियों और कार्ययोजना की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में विभिन्न विभागों की ओर से चलाए जा रहे कार्यों, निर्धारित गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों की विभागवार प्रगति की जानकारी ली गई।

उप विकास आयुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों से विभागीय कार्ययोजना, निर्धारित लक्ष्य और कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। शिक्षा विभाग के कार्यक्रम पदाधिकारी शुभम कुमार, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी आईसीडीएस सुनीता कुमारी, डीपीएम जीविका विक्रांत कुमार और जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी जूही समेत अन्य अधिकारियों ने अपनी-अपनी तैयारियों की जानकारी दी।

बैठक में 30 सितंबर 2026 को जिले के आदर्श विद्यालयों में होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों की भी गहन समीक्षा की गई। अधिकारियों को कार्यक्रमों का व्यवस्थित एवं सफल आयोजन सुनिश्चित करने तथा निर्धारित गतिविधियों का प्रभावी क्रियान्वयन करने को कहा गया।डीडीसी ने अभियान के उद्देश्यों को धरातल पर उतारने के लिए विभागों के बीच बेहतर समन्वय, कार्यक्रमों की गुणवत्ता और व्यापक जनभागीदारी पर विशेष जोर दिया। उन्होंने सभी निर्धारित गतिविधियों को तय समय सीमा में पूरा करने का निर्देश दिया।

बैठक में अपर समाहर्ता ब्रजेश कुमार, नगर आयुक्त गौतम कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रजनीश कुमार राय, निदेशक डीआरडीए आशुतोष आनंद सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी मौजूद रहे। वहीं, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तर के अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक से जुड़े और तैयारियों की जानकारी साझा की।

Releated Posts

दुर्गा पूजा पर समस्तीपुर में हाई अलर्ट: पंडाल से विसर्जन तक कड़ी निगरानी, रावण दहन की सुरक्षा पर भी प्रशासन सख्त

समस्तीपुर, 13 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) दुर्गा पूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

मुजफ्फरपुर में जमीन फर्जीवाड़े पर प्रशासन का शिकंजा: तत्कालीन सीओ महेंद्र शुक्ला गिरफ्तार, एसएसपी के एक्शन से मचा हड़कंप

मुजफ्फरपुर, 13 अक्टूबर (संतोष गुप्ता) जिले में जमीन से जुड़े फर्जीवाड़े और सरकारी पद के कथित दुरुपयोग के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

दुर्गा पूजा पर बक्सर में प्रशासन अलर्ट: डीएम-एसपी ने पूजा स्थलों का लिया जायजा, भीड़ और सुरक्षा पर कड़ी नजर

बक्सर, 13 अक्टूबर (विक्रांत) दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन पूरी…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

जन्म-मृत्यु पंजीकरण को लेकर छात्राओं को किया जागरूक, क्विज में पुष्पम कुमारी ने मारी बाजी

समस्तीपुर, 13 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) जन्म-मृत्यु पंजीकरण को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मंगलवार को महिला महाविद्यालय,…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top