• Home
  • मुख्य समाचार
  • UDID कार्ड के लिए बक्सर में लगेंगे विशेष शिविर, 2,469 आवेदन अब भी लंबित
Image

UDID कार्ड के लिए बक्सर में लगेंगे विशेष शिविर, 2,469 आवेदन अब भी लंबित

बक्सर, 22 सितंबर (विक्रांत) जिले के दिव्यांगजनों को विशिष्ट दिव्यांगता पहचान-पत्र (UDID) उपलब्ध कराने के लिए 25 से 30 सितंबर 2026 तक विभिन्न प्रखंडों में विशेष शिविर लगाए जाएंगे। समाज कल्याण विभाग के निर्देश के आलोक में आयोजित होने वाले इन शिविरों का उद्देश्य लंबित आवेदनों के निष्पादन के साथ नए UDID कार्ड के लिए पात्र दिव्यांगजनों का पंजीकरण और चिकित्सकीय मूल्यांकन करना है। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बक्सर जिले में UDID पोर्टल पर अब तक 17,989 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से 14,989 UDID कार्ड निर्गत किए जा चुके हैं, जबकि 2,469 आवेदन सिविल सर्जन लॉगिन स्तर पर लंबित हैं। शेष आवेदनों के निष्पादन और नए कार्ड बनाने के लिए प्रखंडवार शिविर आयोजित किए जाएंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 25 सितंबर को इटाढ़ी प्रखंड कार्यालय, 26 सितंबर को नावानगर प्रखंड कार्यालय, 28 सितंबर को राजपुर प्रखंड कार्यालय, 29 सितंबर को ब्रह्मपुर प्रखंड कार्यालय और 30 सितंबर को सिमरी प्रखंड कार्यालय में शिविर लगाया जाएगा। सभी शिविरों का संचालन सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक होगा।शिविर में आने वाले दिव्यांगजनों को दिव्यांगता प्रमाण-पत्र, यदि उपलब्ध हो, पहचान-पत्र जैसे आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या बैंक पासबुक, एक पासपोर्ट साइज फोटो और मोबाइल नंबर साथ लाना होगा।शिविर के लिए संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है।

वे चिकित्सा पदाधिकारी समेत संबंधित विभागों के अधिकारियों, पंचायत प्रतिनिधियों, जीविका, सेविका और आशा कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय कर दिव्यांगजनों की उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे। विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं मेडिकल बोर्ड द्वारा मूल्यांकन के बाद UDID कार्ड निर्गत किया जाएगा।प्रशासन की ओर से शिविरों के प्रचार-प्रसार के लिए फ्लैक्स, बैनर और ई-रिक्शा से माइकिंग कराई जाएगी। शिविर स्थलों पर पेयजल, नाश्ता, प्राथमिक उपचार तथा सुरक्षा की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी।

Releated Posts

जमुई की घटना के विरोध में डुमरांव में एपवा का प्रतिवाद, छात्राओं की सुरक्षा पर सरकार से जवाबदेही की मांग

बक्सर, 23 सितम्बर (विक्रांत) जमुई में नाबालिग छात्रा और उसके साथी के साथ मारपीट एवं दुर्व्यवहार की घटना…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 23, 2026

बक्सर से भागलपुर तक दौड़ेगा विश्वामित्र पथ: 92 करोड़ की योजनाओं की सौगात जीविका दीदियों की मेहनत पर मुख्यमंत्री ने खोला विकास का नया रास्ता

बक्सर, 23 सितम्बर (विक्रांत) वामन द्वादशी के मौके पर बक्सर पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जिले के विकास…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 23, 2026

कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जागरूकता की दस्तक, डुमराँव न्यायालय में गूंजा कानूनी अधिकारों का संदेश

बक्सर, 23 सितम्बर (विक्रांत) अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय परिसर में बुधवार को कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की रोकथाम और…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 23, 2026

योगी चौक पर दर्दनाक हादसा, हाइड्रा की चपेट में आए अधेड़ की मौके पर मौत

समस्तीपुर, 23 सितम्बर (हर्षिता “अश्क”) जिले के उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत गावपुर पंचायत के योगी चौक के पास मंगलवार…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 23, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top