• Home
  • करियर
  • SBI, PO परीक्षा का आज से महासंग्राम: एक छोटी चूक भी बिगाड़ सकती है सपना, समय से पहुंचें, ये दस्तावेज रखना न भूलें
Image

SBI, PO परीक्षा का आज से महासंग्राम: एक छोटी चूक भी बिगाड़ सकती है सपना, समय से पहुंचें, ये दस्तावेज रखना न भूलें

पटना, 01 अगस्त (पटना डेस्क) देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) प्रीलिम्स भर्ती परीक्षा आज, 1 अगस्त से शुरू हो गई है। परीक्षा का आयोजन 1 और 2 अगस्त 2026 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जा रहा है। ऐसे में परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थियों के लिए शिफ्ट टाइमिंग, रिपोर्टिंग समय, जरूरी दस्तावेज और परीक्षा केंद्र पर लागू दिशा-निर्देशों की पूरी जानकारी होना बेहद आवश्यक है। समय पर केंद्र नहीं पहुंचने या जरूरी दस्तावेज साथ नहीं होने पर उम्मीदवारों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। एसबीआई पीओ प्रीलिम्स परीक्षा चार शिफ्टों में आयोजित होगी। पहली शिफ्ट सुबह 9:00 बजे से 10:00 बजे तक होगी, जिसके लिए रिपोर्टिंग समय सुबह 8:00 बजे निर्धारित किया गया है।

दूसरी शिफ्ट सुबह 11:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चलेगी और इसके लिए उम्मीदवारों को सुबह 10:30 बजे तक केंद्र पहुंचना होगा। तीसरी शिफ्ट दोपहर 2:00 बजे से 3:00 बजे तक आयोजित होगी, जिसके लिए रिपोर्टिंग समय दोपहर 1:00 बजे रखा गया है। वहीं चौथी और अंतिम शिफ्ट शाम 4:30 बजे से 5:30 बजे तक होगी तथा अभ्यर्थियों को दोपहर 3:30 बजे तक परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होना अनिवार्य है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने साथ प्रिंटेड एडमिट कार्ड अवश्य लेकर जाएं। इसके अलावा आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस में से कोई एक मूल वैध फोटो पहचान पत्र साथ रखना जरूरी है।

हाल ही की पासपोर्ट साइज फोटो और पहचान पत्र की एक फोटोकॉपी भी सुरक्षा की दृष्टि से साथ रखने की सलाह दी गई है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पहले पहुंचें और सभी नियमों का पालन करें। अंतिम समय की जल्दबाजी से बचने के लिए एक दिन पहले ही दस्तावेजों की जांच कर लें और परीक्षा केंद्र तक पहुंचने की योजना तैयार रखें। थोड़ी-सी लापरवाही भी परीक्षा से वंचित कर सकती है, इसलिए सतर्कता और समय पालन ही सफलता की पहली शर्त होगी।

Releated Posts

BPSC 72वीं PT स्थगित, लाखों अभ्यर्थियों को झटका: 25 अक्टूबर की परीक्षा टली, अब नई तारीख का इंतजार

पटन, 13 अक्टूबर (अविनाश कुमार) बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 72वीं संयुक्त प्रतियोगिता प्रारंभिक परीक्षा को लेकर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

BPSC शिक्षकों पर फिर दस्तावेजी जांच की तलवार, प्रमाण-पत्रों के सत्यापन से बढ़ी बेचैनी

पटना, 22 सितम्बर (अविनाश कुमार) बिहार में बीपीएससी (BPSC) के माध्यम से नियुक्त शिक्षकों की मुश्किलें एक बार…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 22, 2026

बक्सर में नौकरी का बड़ा मौका: एक दिन में 100 पदों पर होगा चयन, 25 हजार तक वेतन

बक्सर, 20 सितम्बर (विक्रांत) 22 सितंबर को जिला नियोजनालय में लगेगा जॉब कैंप, महिला टेलीकॉलर समेत कई पदों…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 20, 2026

नौकरी तलाशते युवाओं के लिए सुनहरा मौका: दीघा ITI में 16 सितंबर को रोजगार मेला, 25 कंपनियां देंगी 2000 से ज्यादा नौकरियां

पटना, 15 सितम्बर (अविनाश कुमार) नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। युवा, रोजगार…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 15, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top