Image

पिता-भाई की मौत का सदमा नहीं सह सका युवक, आम के पेड़ से लटका मिला शव

समस्तीपुर, 26 अप्रैल (मोहम्मद जमशेद) जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के बल्लीपुर वार्ड संख्या-12 में रविवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक युवक का शव आम के पेड़ से लटकता हुआ मिला। घटना से इलाके में मातम पसर गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।मृतक की पहचान स्व. रामचंद्र सहनी के पुत्र ललित कुमार सहनी के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि ललित हाल ही में लुधियाना से अपने घर आए थे। महज 10 दिन पहले उनके पिता का निधन हुआ था, जबकि करीब तीन महीने पहले उनके भाई की भी मौत हो गई थी। लगातार दो अपनों को खोने का गहरा सदमा ललित सह नहीं सके।शनिवार रात खाना खाने के बाद वह घर में ही आराम कर रहे थे। देर रात परिवार के लोग सो गए, इसी बीच वह चुपचाप घर से निकल गए। सुबह तक घर नहीं लौटने पर परिजन उनकी तलाश में जुटे थे।

दोपहर में गांव के कुछ लोग जब आम के बगीचे की ओर गए, तो पेड़ से लटकता शव देखकर शोर मचाया। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतारा। मृतक की मां मदान देवी ने बताया कि ललित मानसिक रूप से अस्वस्थ थे और हाल की पारिवारिक घटनाओं से टूट चुके थे। उन्होंने किसी भी साजिश से इनकार करते हुए पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। वारिसनगर थाना अध्यक्ष सर्वेश कुमार ने बताया कि परिजनों के अनुरोध पर शव उन्हें सौंप दिया गया है।

Releated Posts

डुमरांव ने खोया ईमानदारी का प्रहरी, पूर्व स्टेशन मास्टर कृष्ण प्रसाद को नम आंखों से दी गई अंतिम श्रद्धांजलि

बक्सर, 15 जुलाई (विक्रांत) डुमरांव के चर्चित एवं सम्मानित अवकाश प्राप्त रेलवे स्टेशन मास्टर कृष्ण प्रसाद उर्फ प्रसाद…

राजकीय डिग्री कॉलेज का औचक निरीक्षण: एसडीओ ने बांटी नामांकन रसीदें, छात्रों का बढ़ाया उत्साह

समस्तीपुर, 04 जुलाई (मोहम्मद जमशेद) विद्यापति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मऊ बाजिदपुर उत्तर परिसर में संचालित राजकीय डिग्री कॉलेज,…

32 साल का इंतजार खत्म: विद्यापतिनगर को मिलेगा अपना प्रखंड भवन, सरकार ने 17.39 करोड़ किए मंजूर

समस्तीपुर, 04 जुलाई (मोहम्मद जमशेद) तीन दशक से अधिक समय से स्थायी प्रखंड कार्यालय की मांग कर रहे…

मरी नहीं, जिंदा हूँ: वायरल वीडियो ने पलटी पूरी कहानी, प्रेमी संग सकुशल मिली छात्रा

समस्तीपुर, 30 जुलाई (मोहम्मद जमशेद) अपहरण, अज्ञात युवती का शव, परिवार का मातम, सोशल मीडिया पर वायरल प्रेम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top