• Home
  • स्थानीय समाचार
  • श्मशान घाट में अंतिम यात्रा भी बनी मुसीबत, सुविधाओं के अभाव पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Image

श्मशान घाट में अंतिम यात्रा भी बनी मुसीबत, सुविधाओं के अभाव पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

समस्तीपुर, 26 अप्रैल (मोहम्मद जमशेद) जिले के सिंघिया प्रखंड स्थित लक्ष्मीनिया श्मशान घाट में बुनियादी सुविधाओं की भारी कमी ने लोगों की नाराजगी को भड़का दिया है। हालात ऐसे हैं कि यहां अंतिम संस्कार के लिए आने वाले लोगों को भीषण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।ग्रामीणों का कहना है कि शवदाह गृह का निर्माण तो कर दिया गया है, लेकिन जरूरी सुविधाएं अब तक मुहैया नहीं कराई गई है। पंकज कुमार राम, शगुन यादव, अनिल कुमार और अजय कुमार ने बताया कि श्मशान घाट पर न तो बैठने के लिए कोई स्थायी शेड है, न ही पेयजल के लिए चापाकल और न ही रात में रोशनी की व्यवस्था।

ऐसे में बरसात और तेज धूप के दौरान लोगों को खुले आसमान के नीचे खड़ा रहना पड़ता है।ग्रामीणों ने यह भी बताया कि पानी की सुविधा नहीं होने के कारण दूर-दराज से पानी लाना पड़ता है, जबकि रात के समय अंधेरा होने से सुरक्षा को लेकर भी खतरा बना रहता है। इन समस्याओं से तंग आकर रविवार को राम शगुन यादव, अजीत यादव, गंगा यादव समेत कई ग्रामीणों ने महरा पंचायत की मुखिया पूजा कुमारी से शिकायत की और जल्द समाधान की मांग उठाई।

इस पर मुखिया प्रतिनिधि राम सागर यादव ने कहा कि पंचायत कोष में फंड की कमी के कारण कार्य अटके हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि जैसे ही सरकार से राशि मिलेगी, सभी आवश्यक सुविधाएं प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराई जाएंगी।

Releated Posts

शिव मंदिर में तोड़फोड़ और पेशाब का आरोप: CCTV ने खोला राज, 4-5 साल के तीन बच्चे निरुद्ध

नालंदा, 13 सितम्बर (अविनाश पांडेय) नालंदा जिले के बिहार थाना क्षेत्र के शेरपुर थवई मोहल्ले में शनिवार को…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 13, 2026

प्रेमी संग फरार युवती ने शादी के बाद जारी किया वीडियो: परिजनों से बोली, अपनी मर्जी से की शादी

समस्तीपुर, 27 जुलाई (चंदन यादव) जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआरा गांव में प्रेम प्रसंग का एक…

ByByअशोक अश्क जुलाई 27, 2026

केसरवानी वैश्य समाज को मिला नया नेतृत्व: सर्वसम्मति से रमेश केसरी बने अध्यक्ष, अखिलेश केसरी को मिली महामंत्री की जिम्मेदारी

बक्सर, 18 जुलाई (विक्रांत) केसरवानी वैश्य समाज के संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य…

ByByअशोक अश्क जुलाई 18, 2026

साहित्य जगत को अपूरणीय क्षति: डॉ. रामपुनीत ठाकुर ‘तरुण’ को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि, शोकसभा में उमड़े साहित्यकार

समस्तीपुर, 16 जुलाई (हरिनारायण सिंह हरि) हिन्दी और मैथिली साहित्य के प्रतिष्ठित रचनाकार डॉ. रामपुनीत ठाकुर ‘तरुण’ के…

ByByअशोक अश्क जुलाई 16, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top