• Home
  • स्थानीय समाचार
  • मासूम पर मौत का पहिया: सड़क किनारे खेल रही डेढ़ साल की बच्ची को कुचला, गांव में मातम
Image

मासूम पर मौत का पहिया: सड़क किनारे खेल रही डेढ़ साल की बच्ची को कुचला, गांव में मातम

समस्तीपुर, 19 अप्रैल (रंजीत कुमार) बिहार के समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। कापन पानी टंकी मोड़ पर रविवार सुबह अज्ञात वाहन की चपेट में आने से डेढ़ वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई।

मृत बच्ची की पहचान कापन बड़कुरवा वार्ड-03 निवासी राम विनय पासवान की पुत्री आयुषी कुमारी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि आयुषी सड़क किनारे खेल रही थी, तभी तेज रफ्तार वाहन ने उसे कुचल दिया।

घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई और परिजन उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विभूतिपुर लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मासूम की मौत से मां संगीता देवी समेत पूरे परिवार में कोहराम मच गया है।

आयुषी तीन बहनों और एक भाई में सबसे छोटी थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।

Releated Posts

शिव मंदिर में तोड़फोड़ और पेशाब का आरोप: CCTV ने खोला राज, 4-5 साल के तीन बच्चे निरुद्ध

नालंदा, 13 सितम्बर (अविनाश पांडेय) नालंदा जिले के बिहार थाना क्षेत्र के शेरपुर थवई मोहल्ले में शनिवार को…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 13, 2026

प्रेमी संग फरार युवती ने शादी के बाद जारी किया वीडियो: परिजनों से बोली, अपनी मर्जी से की शादी

समस्तीपुर, 27 जुलाई (चंदन यादव) जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआरा गांव में प्रेम प्रसंग का एक…

ByByअशोक अश्क जुलाई 27, 2026

केसरवानी वैश्य समाज को मिला नया नेतृत्व: सर्वसम्मति से रमेश केसरी बने अध्यक्ष, अखिलेश केसरी को मिली महामंत्री की जिम्मेदारी

बक्सर, 18 जुलाई (विक्रांत) केसरवानी वैश्य समाज के संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य…

ByByअशोक अश्क जुलाई 18, 2026

साहित्य जगत को अपूरणीय क्षति: डॉ. रामपुनीत ठाकुर ‘तरुण’ को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि, शोकसभा में उमड़े साहित्यकार

समस्तीपुर, 16 जुलाई (हरिनारायण सिंह हरि) हिन्दी और मैथिली साहित्य के प्रतिष्ठित रचनाकार डॉ. रामपुनीत ठाकुर ‘तरुण’ के…

ByByअशोक अश्क जुलाई 16, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top