• Home
  • स्थानीय समाचार
  • रफ्तार का कहर: सड़क हादसे में जख्मी युवक ने तोड़ा दम, परिवार में मचा कोहराम
Image

रफ्तार का कहर: सड़क हादसे में जख्मी युवक ने तोड़ा दम, परिवार में मचा कोहराम

समस्तीपुर, 19 अप्रैल (रंजीत कुमार) बिहार के समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की पहचान कल्याणपुर दक्षिण वार्ड-10 निवासी 29 वर्षीय भूषण राय के रूप में हुई है, जो राम उदगार राय के पुत्र थे।

जानकारी के अनुसार, 12 अप्रैल को भूषण राय अरुण चौक से बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान दलसिंहसराय-सिंघिया मुख्य मार्ग (एसएच-88) पर दाहु चौक पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद परिजन उन्हें तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, विभूतिपुर ले गए, जहां हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया।

इसके बाद बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय और फिर पटना के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन लगातार बिगड़ती स्थिति के बीच 19 अप्रैल की रात डॉक्टरों ने जवाब दे दिया।इसके बाद परिजन उन्हें घर ले आए, जहां रविवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। भूषण की मौत से उनकी मां लीला देवी, पत्नी रेण देवी और पूरे परिवार में मातम पसरा है। वह तीन भाइयों में सबसे बड़े थे और अपने पीछे तीन छोटे-छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया जारी है। इस हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार और सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Releated Posts

प्रेमी संग फरार युवती ने शादी के बाद जारी किया वीडियो: परिजनों से बोली, अपनी मर्जी से की शादी

समस्तीपुर, 27 जुलाई (चंदन यादव) जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआरा गांव में प्रेम प्रसंग का एक…

केसरवानी वैश्य समाज को मिला नया नेतृत्व: सर्वसम्मति से रमेश केसरी बने अध्यक्ष, अखिलेश केसरी को मिली महामंत्री की जिम्मेदारी

बक्सर, 18 जुलाई (विक्रांत) केसरवानी वैश्य समाज के संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य…

साहित्य जगत को अपूरणीय क्षति: डॉ. रामपुनीत ठाकुर ‘तरुण’ को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि, शोकसभा में उमड़े साहित्यकार

समस्तीपुर, 16 जुलाई (हरिनारायण सिंह हरि) हिन्दी और मैथिली साहित्य के प्रतिष्ठित रचनाकार डॉ. रामपुनीत ठाकुर ‘तरुण’ के…

डुमरांव ने खोया ईमानदारी का प्रहरी, पूर्व स्टेशन मास्टर कृष्ण प्रसाद को नम आंखों से दी गई अंतिम श्रद्धांजलि

बक्सर, 15 जुलाई (विक्रांत) डुमरांव के चर्चित एवं सम्मानित अवकाश प्राप्त रेलवे स्टेशन मास्टर कृष्ण प्रसाद उर्फ प्रसाद…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top