• Home
  • स्थानीय समाचार
  • युवाओं ने फ़ुँका क्रांति का बिगुल: रोजगार और हक की लड़ाई तेज करने का लिया संकल्प, विभूतिपुर सम्मेलन में बनी नई कमेटी
Image

युवाओं ने फ़ुँका क्रांति का बिगुल: रोजगार और हक की लड़ाई तेज करने का लिया संकल्प, विभूतिपुर सम्मेलन में बनी नई कमेटी

समस्तीपुर, 19 अप्रैल (रंजीत कुमार) समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर में रविवार को युवाओं का जोश और संगठन की ताकत एक साथ देखने को मिली, जब भारत की जनवादी नौजवान सभा साखमोहन पूर्वी शाखा का सम्मेलन उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। सम्मेलन की शुरुआत जिला अध्यक्ष महेश कुमार द्वारा झंडोत्तोलन के साथ हुई, जिसके बाद पूरे कार्यक्रम में युवाओं के अधिकार और रोजगार जैसे अहम मुद्दे केंद्र में रहे।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए महेश कुमार ने कहा कि यह संगठन देश के युवाओं को सही दिशा देने वाला एक मजबूत मंच है, जो भटकते नौजवानों को जागरूक कर उन्हें संघर्ष के रास्ते पर आगे बढ़ाता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपने हक और रोजगार के लिए संगठित होकर आवाज बुलंद करें। कार्यक्रम के दौरान संगठन की गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई और रिपोर्ट पर बहस के बाद सर्वसम्मति से 15 सदस्यीय नई कमेटी का गठन किया गया।

इसमें संतोष कुमार पासवान को अध्यक्ष, रोशन मालाकार को उपाध्यक्ष, राकेश कुमार सहनी को शाखा सचिव, अर्जुन कुमार दास को संयुक्त सचिव और संतोष कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा कई युवाओं को सदस्य के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई। नवचयनित पदाधिकारियों को आंचल अध्यक्ष बबलू कुमार ने बधाई देते हुए संगठन को और मजबूत बनाने, जनमुद्दों पर संघर्ष तेज करने और आपसी एकता बनाए रखने का संदेश दिया।

सम्मेलन में जिला कमेटी के कई सदस्य और बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिससे कार्यक्रम की गरिमा और बढ़ गई।अंत में मिथिलेश प्रसाद सिंह के समापन भाषण के साथ सम्मेलन का समापन हुआ। इस सम्मेलन ने साफ संकेत दे दिया है कि आने वाले दिनों में युवा अपने अधिकारों के लिए और अधिक आक्रामक रुख अपनाने को तैयार हैं।

Releated Posts

शिव मंदिर में तोड़फोड़ और पेशाब का आरोप: CCTV ने खोला राज, 4-5 साल के तीन बच्चे निरुद्ध

नालंदा, 13 सितम्बर (अविनाश पांडेय) नालंदा जिले के बिहार थाना क्षेत्र के शेरपुर थवई मोहल्ले में शनिवार को…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 13, 2026

प्रेमी संग फरार युवती ने शादी के बाद जारी किया वीडियो: परिजनों से बोली, अपनी मर्जी से की शादी

समस्तीपुर, 27 जुलाई (चंदन यादव) जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआरा गांव में प्रेम प्रसंग का एक…

ByByअशोक अश्क जुलाई 27, 2026

केसरवानी वैश्य समाज को मिला नया नेतृत्व: सर्वसम्मति से रमेश केसरी बने अध्यक्ष, अखिलेश केसरी को मिली महामंत्री की जिम्मेदारी

बक्सर, 18 जुलाई (विक्रांत) केसरवानी वैश्य समाज के संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य…

ByByअशोक अश्क जुलाई 18, 2026

साहित्य जगत को अपूरणीय क्षति: डॉ. रामपुनीत ठाकुर ‘तरुण’ को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि, शोकसभा में उमड़े साहित्यकार

समस्तीपुर, 16 जुलाई (हरिनारायण सिंह हरि) हिन्दी और मैथिली साहित्य के प्रतिष्ठित रचनाकार डॉ. रामपुनीत ठाकुर ‘तरुण’ के…

ByByअशोक अश्क जुलाई 16, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top