• Home
  • राष्ट्रीय
  • गैस की कमी की अफवाह पर ब्रेक: सरकार का बड़ा ऐलान, LPG सप्लाई पूरी तरह सामान्य
Image

गैस की कमी की अफवाह पर ब्रेक: सरकार का बड़ा ऐलान, LPG सप्लाई पूरी तरह सामान्य

नई दिल्ली, 13 अप्रैल (अशोक “अश्क”) एलपीजी सिलेंडर को लेकर देशभर में फैल रही आशंकाओं के बीच पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने बड़ा अपडेट जारी किया है। मंत्रालय ने साफ कहा है कि देश में एलपीजी की कोई कमी नहीं है और सप्लाई पूरी तरह से स्थिर बनी हुई है। सरकार ने लोगों से अपील की है कि घबराकर जरूरत से ज्यादा सिलेंडर न खरीदें और जिम्मेदारी के साथ गैस का उपयोग करें।

मंत्रालय के अनुसार, देश का मजबूत डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क लगातार निगरानी में है, जिससे हर घर तक बिना रुकावट गैस पहुंचाई जा रही है। किसी भी तरह की कमी या बाधा की स्थिति नहीं है, इसलिए उपभोक्ताओं को अफवाहों से बचने की सलाह दी गई है। सरकार ने एलपीजी बुकिंग के लिए डिजिटल माध्यमों को प्राथमिकता देने पर भी जोर दिया है। आंकड़ों के मुताबिक, करीब 95% उपभोक्ता अब ऑनलाइन प्लेटफॉर्म जैसे IVRS, एसएमएस, व्हाट्सऐप और मोबाइल ऐप के जरिए सिलेंडर बुक कर रहे हैं। इससे गैस एजेंसियों पर भीड़ कम हो रही है और सेवा तेज व सुचारू बनी हुई है।

एलपीजी बुकिंग को और आसान बनाने के लिए विभिन्न कंपनियों ने कई विकल्प उपलब्ध कराए हैं। HP Gas के उपभोक्ता व्हाट्सऐप (9222201122), मिस्ड कॉल (9493602222), IVRS और HP Pay ऐप के जरिए बुकिंग कर सकते हैं। वहीं Bharat Gas के लिए व्हाट्सऐप (1800 22 4344), मिस्ड कॉल और Hello BPCL ऐप उपलब्ध है। इसके अलावा Indian Oil Corporation की इंडेन गैस सेवा भी कई डिजिटल विकल्प दे रही है, जिसमें व्हाट्सऐप, मिस्ड कॉल और Indian Oil One ऐप शामिल हैं। खास बात यह है कि इंडेन के 5 किलो वाले छोटे सिलेंडर अब बिना एड्रेस प्रूफ के भी छात्रों, कामकाजी युवाओं और प्रवासी मजदूरों को मिल रहे हैं। सरकार ने स्पष्ट किया है कि एलपीजी सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित है और हर दिन घर-घर तक ऊर्जा पहुंचाने का काम जारी रहेगा।

Releated Posts

51 हजार युवाओं को मिला सरकारी नौकरी का तोहफा, PM मोदी बोले- विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत हैं देश के युवा

पटना, 24 मई (पटना डेस्क) पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आयोजित 19वें रोजगार मेले में देशभर के…

भारत की रक्षा क्षेत्र में बड़ी सफलता: DRDO ने किया TARA वेपन सिस्टम का सफल परीक्षण, दुश्मनों में बढ़ी बेचैनी

नई दिल्ली, 08 मई (अशोक “अश्क”) रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन यानी डीआरडीओ ने भारत की सैन्य ताकत…

30 हजार करोड़ की जंग पर सुप्रीम कोर्ट का ब्रेक, कपूर परिवार के हाईप्रोफाइल विवाद में जस्टिस चंद्रचूड़ बने मध्यस्थ

नई दिल्ली, 07 मई (अशोक “अश्क”) देश के चर्चित कारोबारी परिवारों में शामिल कपूर परिवार का 30 हजार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top