• Home
  • स्थानीय समाचार
  • इतिहास की गूंज से गूंजा गांव, आलमपुर कोदरिया में सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य जयंती पर उमड़ा जनसैलाब
Image

इतिहास की गूंज से गूंजा गांव, आलमपुर कोदरिया में सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य जयंती पर उमड़ा जनसैलाब

समस्तीपुर, 10 अप्रैल (रंजीत कुमार) विभूतिपुर प्रखंड के आलमपुर कोदरिया पंचायत स्थित वार्ड 13 में शुक्रवार को चंद्रगुप्त मौर्य की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन रामकुमार महतो के आवासीय परिसर में किया गया, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कृष्णदेव प्रसाद सिंह ने की, जबकि संचालन राजाराम महतो ने किया।

समारोह की शुरुआत पंचशील ध्वजारोहण से हुई, जिसके बाद उपस्थित लोगों ने गौतम बुद्ध, सम्राट अशोक और भीमराव अंबेडकर की तस्वीरों पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। वक्ताओं ने चंद्रगुप्त मौर्य के जीवन, संघर्ष और उनके शासनकाल की उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उन्हें भारत का महान शासक और प्रेरणास्रोत बताया। उन्होंने कहा कि उनके सिद्धांत आज भी समाज को दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

इस अवसर पर इंजीनियर सुखित नारायण, अजीत कुमार, पप्पू कुमार, प्रेमचंद सिंह, अमरजीत कुमार सिंह, अशोक कुमार समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने क्षेत्र में ऐतिहासिक चेतना और सामाजिक एकता का संदेश दिया।

Releated Posts

मां दुर्गा मंदिर में लाखों की चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

समस्तीपुर, 22 मई (हर्षिता “अश्क”) दलसिंहसराय स्थित प्रसिद्ध मां दुर्गा मंदिर में देर रात चोरों ने बड़ी चोरी…

सरकारी लाल स्याही ने मार दिया जिंदा इंसान, तीन साल से दफ्तरों में भटक रहा रामजी सिंह

समस्तीपुर, 22 मई (हर्षिता “अश्क”) मोरवा प्रखंड में सरकारी सिस्टम की बड़ी लापरवाही ने एक जिंदा इंसान की…

उजियारपुर में हाफ एनकाउंटर से मचा हड़कंप, पुलिस पर फायरिंग के बाद बदमाश के पैर में लगी गोली

“समस्तीपुर, 22 मई (हर्षिता “अश्क”) “जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में चर्चित हाफ एनकाउंटर मामले में पुलिस ने…

महराजी चौर बना मौत का कुंड, स्नान करने गई दो सगी बहनों की डूबकर दर्दनाक मौत

समस्तीपुर, 22 मई (हर्षिता “अश्क”) जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनपट्टी पंचायत के शादीपुर बथनाहा गांव में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top