• Home
  • स्थानीय समाचार
  • काली पट्टी में गूंजा गुस्सा: डीबीकेएन कॉलेज में कर्मचारियों का विरोध, प्रशासन को दी बड़ी चेतावनी
Image

काली पट्टी में गूंजा गुस्सा: डीबीकेएन कॉलेज में कर्मचारियों का विरोध, प्रशासन को दी बड़ी चेतावनी

समस्तीपुर, 10 अप्रैल (रंजीत कुमार) डीबीकेएन कॉलेज, नरहन में कर्मचारियों का आक्रोश अब खुलकर सामने आ गया है। अपनी लंबित मांगों को लेकर कर्मचारी संघ ने शुक्रवार से काली पट्टी बांधकर विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन की अध्यक्षता मुन्ना कुमार पटेल ने की, जबकि संचालन अनिल कुमार द्वारा किया गया। कर्मचारियों का कहना है कि वे लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर प्रशासन के समक्ष गुहार लगा रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

इससे कर्मचारियों में गहरा असंतोष व्याप्त है। संघ के सदस्यों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी। बताया गया कि यह आंदोलन 4 अप्रैल को बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ, दरभंगा प्रक्षेत्र की कार्यकारिणी बैठक में लिए गए निर्णय के तहत शुरू किया गया है।

तय कार्यक्रम के अनुसार 10 से 15 अप्रैल तक कर्मचारी रोजाना दोपहर 1:30 से 2:00 बजे तक प्रधानाचार्य कक्ष के सामने काली पट्टी बांधकर नारेबाजी करेंगे। इसके बाद 17 अप्रैल को सामूहिक अवकाश लेकर विश्वविद्यालय मुख्यालय पर ‘पोल खोल-हल्ला बोल’ धरना दिया जाएगा। वहीं 6 और 7 मई को कलमबंद हड़ताल तथा 20 मई को फिर से मुख्यालय पर बड़ा प्रदर्शन प्रस्तावित है। मौके पर प्रकाश गौतम, पतंजलि कुमार, दीपक राम और संघ के सचिव नागेंद्र कुमार समेत कई कर्मचारी मौजूद रहे। आंदोलन ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है।

Releated Posts

मां दुर्गा मंदिर में लाखों की चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

समस्तीपुर, 22 मई (हर्षिता “अश्क”) दलसिंहसराय स्थित प्रसिद्ध मां दुर्गा मंदिर में देर रात चोरों ने बड़ी चोरी…

सरकारी लाल स्याही ने मार दिया जिंदा इंसान, तीन साल से दफ्तरों में भटक रहा रामजी सिंह

समस्तीपुर, 22 मई (हर्षिता “अश्क”) मोरवा प्रखंड में सरकारी सिस्टम की बड़ी लापरवाही ने एक जिंदा इंसान की…

उजियारपुर में हाफ एनकाउंटर से मचा हड़कंप, पुलिस पर फायरिंग के बाद बदमाश के पैर में लगी गोली

“समस्तीपुर, 22 मई (हर्षिता “अश्क”) “जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में चर्चित हाफ एनकाउंटर मामले में पुलिस ने…

महराजी चौर बना मौत का कुंड, स्नान करने गई दो सगी बहनों की डूबकर दर्दनाक मौत

समस्तीपुर, 22 मई (हर्षिता “अश्क”) जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनपट्टी पंचायत के शादीपुर बथनाहा गांव में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top