• Home
  • स्थानीय समाचार
  • विभूतिपुर का लाल चमका, छात्रवृत्ति परीक्षा में चौथा स्थान पाकर बढ़ाया मान बने
Image

विभूतिपुर का लाल चमका, छात्रवृत्ति परीक्षा में चौथा स्थान पाकर बढ़ाया मान बने

समस्तीपुर, 07 अप्रैल (रंजीत कुमार) राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा में विभूतिपुर के एक होनहार छात्र ने शानदार प्रदर्शन कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया है। सिंघियाघाट वार्ड 10 निवासी पप्पू गिरी एवं पूनम देवी के पुत्र आदर्श कुमार गिरी ने इस प्रतिष्ठित परीक्षा में प्रखंड स्तर पर चतुर्थ स्थान हासिल कर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है।

बताया जाता है कि आदर्श कुमार गिरी ने आदर्श मध्य विद्यालय, सिंघियाघाट से परीक्षा में भाग लिया था। सीमित संसाधनों के बावजूद उनकी मेहनत और लगन ने उन्हें यह मुकाम दिलाया, जिससे परिवार और समाज में खुशी की लहर दौड़ गई है।

आदर्श की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक राम ललित राय समेत शिक्षकों और स्थानीय लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह सफलता अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा बनेगी।

Releated Posts

शिव मंदिर में तोड़फोड़ और पेशाब का आरोप: CCTV ने खोला राज, 4-5 साल के तीन बच्चे निरुद्ध

नालंदा, 13 सितम्बर (अविनाश पांडेय) नालंदा जिले के बिहार थाना क्षेत्र के शेरपुर थवई मोहल्ले में शनिवार को…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 13, 2026

प्रेमी संग फरार युवती ने शादी के बाद जारी किया वीडियो: परिजनों से बोली, अपनी मर्जी से की शादी

समस्तीपुर, 27 जुलाई (चंदन यादव) जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआरा गांव में प्रेम प्रसंग का एक…

ByByअशोक अश्क जुलाई 27, 2026

केसरवानी वैश्य समाज को मिला नया नेतृत्व: सर्वसम्मति से रमेश केसरी बने अध्यक्ष, अखिलेश केसरी को मिली महामंत्री की जिम्मेदारी

बक्सर, 18 जुलाई (विक्रांत) केसरवानी वैश्य समाज के संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य…

ByByअशोक अश्क जुलाई 18, 2026

साहित्य जगत को अपूरणीय क्षति: डॉ. रामपुनीत ठाकुर ‘तरुण’ को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि, शोकसभा में उमड़े साहित्यकार

समस्तीपुर, 16 जुलाई (हरिनारायण सिंह हरि) हिन्दी और मैथिली साहित्य के प्रतिष्ठित रचनाकार डॉ. रामपुनीत ठाकुर ‘तरुण’ के…

ByByअशोक अश्क जुलाई 16, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top