• Home
  • स्थानीय समाचार
  • इंसानियत अभी जिंदा है: समाजसेवी राजू सहनी ने शोकग्रस्त परिवार को दी बड़ी मदद, 6 माह का राशन और नकद सहायता
Image

इंसानियत अभी जिंदा है: समाजसेवी राजू सहनी ने शोकग्रस्त परिवार को दी बड़ी मदद, 6 माह का राशन और नकद सहायता

समस्तीपुर, 07 अप्रैल (हर्षिता “अश्क) जिले में मानवता को झकझोर देने वाली घटना के बीच एक प्रेरणादायक पहल सामने आई है। उजियारपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर कमला पंचायत निवासी समाजसेवी राजू सहनी ने महिसारी पंचायत के एक गरीब शोकाकुल परिवार की मदद कर मिसाल कायम की है।

बताया जाता है कि महिसारी पंचायत निवासी राम सुधार सहनी के 36 वर्षीय पुत्र राम ईश्वर सहनी की 22 मार्च को करंट लगने से मौत हो गई थी। वह परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे, जिनकी मौत के बाद पत्नी और तीन छोटे बच्चों पर संकट टूट पड़ा। घटना की जानकारी मिलते ही 4 अप्रैल को राजू सहनी अपनी टीम के साथ पीड़ित परिवार तक पहुंचे और 6 महीने का राशन व 21 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी।

राजू सहनी ने कहा कि वे पिछले 16 वर्षों से जरूरतमंदों की सेवा कर रहे हैं और आगे भी यह अभियान जारी रहेगा। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए उन्हें समाज के लिए प्रेरणा बताया।

Releated Posts

राजकीय डिग्री कॉलेज का औचक निरीक्षण: एसडीओ ने बांटी नामांकन रसीदें, छात्रों का बढ़ाया उत्साह

समस्तीपुर, 04 जुलाई (मोहम्मद जमशेद) विद्यापति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मऊ बाजिदपुर उत्तर परिसर में संचालित राजकीय डिग्री कॉलेज,…

32 साल का इंतजार खत्म: विद्यापतिनगर को मिलेगा अपना प्रखंड भवन, सरकार ने 17.39 करोड़ किए मंजूर

समस्तीपुर, 04 जुलाई (मोहम्मद जमशेद) तीन दशक से अधिक समय से स्थायी प्रखंड कार्यालय की मांग कर रहे…

मरी नहीं, जिंदा हूँ: वायरल वीडियो ने पलटी पूरी कहानी, प्रेमी संग सकुशल मिली छात्रा

समस्तीपुर, 30 जुलाई (मोहम्मद जमशेद) अपहरण, अज्ञात युवती का शव, परिवार का मातम, सोशल मीडिया पर वायरल प्रेम…

शादी समारोह में हादसा, मालवाहक गाड़ी की चपेट में आई छात्रा ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

समस्तीपुर, 27 जून (हर्षिता “अश्क”) विभूतिपुर थाना क्षेत्र के चोरा टभका पंचायत में शादी समारोह के दौरान हुए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top