• Home
  • स्थानीय समाचार
  • बक्सर में शुरू होने जा रही देश की पहली डिजिटल स्वगणना, जिला पदाधिकारी ने की व्यापक तैयारी की समीक्षा
Image

बक्सर में शुरू होने जा रही देश की पहली डिजिटल स्वगणना, जिला पदाधिकारी ने की व्यापक तैयारी की समीक्षा

बक्सर, 06 अप्रैल ( विक्रांत) आज दिनांक 06 अप्रैल 2026 को समाहरणालय परिसर में जिला पदाधिकारी श्रीमती साहिला की अध्यक्षता में जनगणना 2027 को लेकर अहम समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी चार्ज पदाधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे अपने स्तर से सभी स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रखंड स्तरीय कर्मचारियों के साथ बैठक कर 17 अप्रैल 2026 से प्रारंभ होने वाली स्वगणना का व्यापक प्रचार-प्रसार करें।

जिला पदाधिकारी ने स्वयं यह सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया कि वे अपने परिवार की स्वगणना समय पर पूर्ण करें।जानकारी के अनुसार, जनगणना 2027 देश का पहला डिजिटल जनगणना है, जिसमें पहली बार स्वगणना पद्वति लागू की जा रही है। इसके तहत सामान्य परिवार सुरक्षित वेब पोर्टल के माध्यम से स्वयं अपनी जनगणना अनुसूची भर सकेंगे। यह पहल कार्यरत और व्यस्त परिवारों को सुविधा देने के साथ-साथ आंकड़ों की शुद्धता बढ़ाने के उद्देश्य से की गई है।

जनगणना 2027 का पहला चरण 17 अप्रैल से 01 मई 2026 तक स्वगणना और 02 मई से 31 मई तक मकान सूचीकरण के रूप में होगा। दूसरे चरण में वास्तविक जनगणना 09 फरवरी 2027 से 28 फरवरी 2027 तक संपन्न होगी, जिसके बाद 01 मार्च से 05 मार्च 2027 तक रिविजन राउंड आयोजित किया जाएगा। स्वगणना पोर्टल लैपटॉप, डेस्कटॉप और स्मार्टफोन सभी उपकरणों पर उपलब्ध रहेगा। इसके लाभों में शीघ्र डेटा संग्रह, डेटा संपादन और सत्यापन में सुविधा, प्रतिलेखन व त्रुटियों में कमी, व्यस्त परिवारों के लिए 24×7 पोर्टल सुविधा और डिजिटल आधुनिकीकरण के लक्ष्य शामिल हैं।

जिला पदाधिकारी ने बैठक में सभी चार्ज अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे प्रत्येक क्षेत्र में सक्रिय निगरानी और प्रशिक्षण सुनिश्चित करें, ताकि जनगणना 2027 पूरी तरह डिजिटल, सुरक्षित और विश्वसनीय तरीके से संपन्न हो। स्वगणना पोर्टल का पता: se.census.gov.in यह डिजिटल पहल बक्सर जिले में प्रशासनिक कार्यक्षमता और डेटा गुणवत्ता में क्रांतिकारी सुधार लाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।

Releated Posts

प्रेमी संग फरार युवती ने शादी के बाद जारी किया वीडियो: परिजनों से बोली, अपनी मर्जी से की शादी

समस्तीपुर, 27 जुलाई (चंदन यादव) जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआरा गांव में प्रेम प्रसंग का एक…

केसरवानी वैश्य समाज को मिला नया नेतृत्व: सर्वसम्मति से रमेश केसरी बने अध्यक्ष, अखिलेश केसरी को मिली महामंत्री की जिम्मेदारी

बक्सर, 18 जुलाई (विक्रांत) केसरवानी वैश्य समाज के संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य…

साहित्य जगत को अपूरणीय क्षति: डॉ. रामपुनीत ठाकुर ‘तरुण’ को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि, शोकसभा में उमड़े साहित्यकार

समस्तीपुर, 16 जुलाई (हरिनारायण सिंह हरि) हिन्दी और मैथिली साहित्य के प्रतिष्ठित रचनाकार डॉ. रामपुनीत ठाकुर ‘तरुण’ के…

डुमरांव ने खोया ईमानदारी का प्रहरी, पूर्व स्टेशन मास्टर कृष्ण प्रसाद को नम आंखों से दी गई अंतिम श्रद्धांजलि

बक्सर, 15 जुलाई (विक्रांत) डुमरांव के चर्चित एवं सम्मानित अवकाश प्राप्त रेलवे स्टेशन मास्टर कृष्ण प्रसाद उर्फ प्रसाद…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top