• Home
  • स्थानीय समाचार
  • सिंघियाघाट में मेधावियों का सम्मान, 51 छात्रों को मिला सम्मान, तालियों से गूंजा समारोह
Image

सिंघियाघाट में मेधावियों का सम्मान, 51 छात्रों को मिला सम्मान, तालियों से गूंजा समारोह

समस्तीपुर, 06 अप्रैल (रंजीत कुमार) विभूतिपुर प्रखंड के सिंघियाघाट स्थित एक निजी परिसर में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में मेधावी छात्रों का उत्साहवर्धन किया गया। मैट्रिक बोर्ड के 40 तथा मेधा छात्रवृत्ति के 11 छात्र-छात्राओं सहित कुल 51 प्रतिभाओं को मेडल, प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन शिक्षक अजय कुमार ने किया।समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राम यतन प्रसाद, राम उचित पासवान, रामनाथ सिंह, मनोज कुमार, डॉ. राम प्रीत सिंह, सौरभ सुमन और एच. के. सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने छात्रों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

सम्मानित छात्रों में अर्चना कुमारी, वर्षा कुमारी, गौतम कुमार, शिवानी कुमारी, रौशन कुमार, ज्योति कुमारी, तन्नू कुमारी, रवि राज, प्रवीण कुमार, विशाल कुमार, प्रीति कुमारी सहित कई नाम शामिल रहे।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावकों की उपस्थिति ने आयोजन को और भी गरिमामय बना दिया।

Releated Posts

बी.पी. मंडल को श्रद्धांजलि: संगठन विस्तार पर जोर, यादव एकता मंच की बैठक में गूंजा सामाजिक न्याय का स्वर

समस्तीपुर, 14 अप्रैल (रंजीत कुमार) विभूतिपुर प्रखंड के महमदपुर सकड़ा तरुणियां गांव में यादव एकता मंच द्वारा आयोजित…

सड़क हादसे में युवा कारोबारी की मौत: बाजार में शोक की लहर, सराफा संघ ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

समस्तीपुर, 14 अप्रैल (रंजीत कुमार) विभूतिपुर प्रखंड के कल्याणपुर बाजार में सड़क दुर्घटना में असामयिक निधन से युवा…

अंबेडकर जयंती पर उमड़ा जनसैलाब: विभूतिपुर में मेधावी छात्रों का हुआ भव्य सम्मान

समस्तीपुर, 14 अप्रैल (रंजीत कुमार) विभूतिपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर में संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर…

प्रतिभा का महाकुंभ: टॉपर्स पर फूलों की बारिश, सम्मान पाकर झूमे छात्र

समस्तीपुर, 13 अप्रैल (रंजीत कुमार) विभूतिपुर प्रखंड के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय विभूतिपुर उत्तर में मैट्रिक और इंटर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

<label for="comment">Comment's</label>

Scroll to Top