• Home
  • स्थानीय समाचार
  • विकास की रफ्तार तेज, विभूतिपुर में एक साथ कई भवनों का उद्घाटन, शिक्षा पर विधायक का बड़ा जोर
Image

विकास की रफ्तार तेज, विभूतिपुर में एक साथ कई भवनों का उद्घाटन, शिक्षा पर विधायक का बड़ा जोर

समस्तीपुर, 06 अप्रैल (रंजीत कुमार) विभूतिपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए स्थानीय विधायक अजय कुमार ने एक साथ कई महत्वपूर्ण भवनों का उद्घाटन कर क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात दी।

सर्वोदय पुस्तकालय भवन (वार्ड 5), प्राथमिक विद्यालय विभूतिपुर पूर्व तथा बलहा स्थित सामुदायिक भवन का फीता काटकर उद्घाटन किया गया, जिससे इलाके में उत्साह का माहौल बन गया।उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक ने शिक्षा के महत्व पर विशेष जोर देते हुए कहा कि समाज के समग्र विकास का आधार केवल शिक्षा ही है।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे और आवश्यक संसाधनों की कमी नहीं होने दी जाएगी। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील कुमार, राजद प्रखंड अध्यक्ष रविंद्र कुमार यादव सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम में महेश कुमार, मुकेश कुमार, धर्मपाल दास, लक्ष्मण कुमार, विजय कुमार, अमरेश कुमार, दिलीप कुमार महतो और भूमि दाता रामभरोस महतो समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए।भवनों के उद्घाटन से क्षेत्र में शिक्षा और सामाजिक गतिविधियों को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Releated Posts

शिव मंदिर में तोड़फोड़ और पेशाब का आरोप: CCTV ने खोला राज, 4-5 साल के तीन बच्चे निरुद्ध

नालंदा, 13 सितम्बर (अविनाश पांडेय) नालंदा जिले के बिहार थाना क्षेत्र के शेरपुर थवई मोहल्ले में शनिवार को…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 13, 2026

प्रेमी संग फरार युवती ने शादी के बाद जारी किया वीडियो: परिजनों से बोली, अपनी मर्जी से की शादी

समस्तीपुर, 27 जुलाई (चंदन यादव) जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआरा गांव में प्रेम प्रसंग का एक…

ByByअशोक अश्क जुलाई 27, 2026

केसरवानी वैश्य समाज को मिला नया नेतृत्व: सर्वसम्मति से रमेश केसरी बने अध्यक्ष, अखिलेश केसरी को मिली महामंत्री की जिम्मेदारी

बक्सर, 18 जुलाई (विक्रांत) केसरवानी वैश्य समाज के संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य…

ByByअशोक अश्क जुलाई 18, 2026

साहित्य जगत को अपूरणीय क्षति: डॉ. रामपुनीत ठाकुर ‘तरुण’ को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि, शोकसभा में उमड़े साहित्यकार

समस्तीपुर, 16 जुलाई (हरिनारायण सिंह हरि) हिन्दी और मैथिली साहित्य के प्रतिष्ठित रचनाकार डॉ. रामपुनीत ठाकुर ‘तरुण’ के…

ByByअशोक अश्क जुलाई 16, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top