• Home
  • स्थानीय समाचार
  • टभका स्कूल में प्रतिभाओं का जलवा, विधायक ने मंच से किया बड़ा ऐलान—जर्जर भवन सुधरेगा
Image

टभका स्कूल में प्रतिभाओं का जलवा, विधायक ने मंच से किया बड़ा ऐलान—जर्जर भवन सुधरेगा

समस्तीपुर, 06 (रंजीत कुमार) विभूतिपुर प्रखंड के टभका प्लस टू ईश्वरी उच्च विद्यालय में प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय विधायक अजय कुमार ने शिरकत कर मेधावी छात्रों का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक जितेंद्र कुमार ने किया, जबकि विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। समारोह में सेवानिवृत्त शिक्षक रामदेव राय, दिलीप राय, पूर्व प्रधानाध्यापक प्रियरंजन ठाकुर, भूमिदाता सुरेश झा एवं प्रधानाध्यापक सरफराज आलम सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

विधायक अजय कुमार ने अपने संबोधन में छात्रों और शिक्षकों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि शिक्षा ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। इस दौरान विधायक ने विद्यालय के जर्जर भवन के सुधार का आश्वासन भी दिया और कहा कि किसी भी समस्या के समाधान के लिए वे हमेशा उपलब्ध रहेंगे। समारोह में वर्ष 2026 की माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रणव, लकी, साक्षी, काव्या, श्रुति, मुस्कान, ओम प्रकाश, विवेक, आनंद, स्तुति, रिया, शीतल, रंजन और ऐश्वर्य रोशन को सम्मानित किया गया।

साथ ही सर्वाधिक उपस्थिति दर्ज करने वाली कक्षा नवम की छात्राओं को भी पुरस्कृत किया गया। अंत में वरीय शिक्षिका मांडवी कुमारी के धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Releated Posts

शिव मंदिर में तोड़फोड़ और पेशाब का आरोप: CCTV ने खोला राज, 4-5 साल के तीन बच्चे निरुद्ध

नालंदा, 13 सितम्बर (अविनाश पांडेय) नालंदा जिले के बिहार थाना क्षेत्र के शेरपुर थवई मोहल्ले में शनिवार को…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 13, 2026

प्रेमी संग फरार युवती ने शादी के बाद जारी किया वीडियो: परिजनों से बोली, अपनी मर्जी से की शादी

समस्तीपुर, 27 जुलाई (चंदन यादव) जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआरा गांव में प्रेम प्रसंग का एक…

ByByअशोक अश्क जुलाई 27, 2026

केसरवानी वैश्य समाज को मिला नया नेतृत्व: सर्वसम्मति से रमेश केसरी बने अध्यक्ष, अखिलेश केसरी को मिली महामंत्री की जिम्मेदारी

बक्सर, 18 जुलाई (विक्रांत) केसरवानी वैश्य समाज के संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य…

ByByअशोक अश्क जुलाई 18, 2026

साहित्य जगत को अपूरणीय क्षति: डॉ. रामपुनीत ठाकुर ‘तरुण’ को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि, शोकसभा में उमड़े साहित्यकार

समस्तीपुर, 16 जुलाई (हरिनारायण सिंह हरि) हिन्दी और मैथिली साहित्य के प्रतिष्ठित रचनाकार डॉ. रामपुनीत ठाकुर ‘तरुण’ के…

ByByअशोक अश्क जुलाई 16, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top