• Home
  • स्थानीय समाचार
  • चैती दुर्गा पूजा में कलाकारों का भव्य सम्मान, बनहैती बना सांस्कृतिक उत्सव का केंद्र
Image

चैती दुर्गा पूजा में कलाकारों का भव्य सम्मान, बनहैती बना सांस्कृतिक उत्सव का केंद्र

समस्तीपुर, 06 अप्रैल (आर कुमार) प्रखंड के बनहैती गांव में चैती दुर्गा पूजा समिति द्वारा आयोजित समारोह में स्थानीय कलाकारों को सम्मानित कर एक अनूठी मिसाल पेश की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष श्याम किशोर कुशवाहा ने की, जहां पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।

समारोह में राम नारायण सिंह, अरुण कुमार सिंह, पोषण सिंह, राम विनोद सिंह, राजेंद्र दास, अशर्फी शर्मा, सहदेव शर्मा, अशोक कुमार सिंह, अनिल दास, विंदेश्वरी प्रसाद सिंह, बंटू सिंह और राजेश कुमार सहित कई कलाकारों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

इस मौके पर उपाध्यक्ष डॉ. राम ज्ञान सिंह, सचिव धर्मेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार और विजय कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान दी।

Releated Posts

मां दुर्गा मंदिर में लाखों की चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

समस्तीपुर, 22 मई (हर्षिता “अश्क”) दलसिंहसराय स्थित प्रसिद्ध मां दुर्गा मंदिर में देर रात चोरों ने बड़ी चोरी…

सरकारी लाल स्याही ने मार दिया जिंदा इंसान, तीन साल से दफ्तरों में भटक रहा रामजी सिंह

समस्तीपुर, 22 मई (हर्षिता “अश्क”) मोरवा प्रखंड में सरकारी सिस्टम की बड़ी लापरवाही ने एक जिंदा इंसान की…

उजियारपुर में हाफ एनकाउंटर से मचा हड़कंप, पुलिस पर फायरिंग के बाद बदमाश के पैर में लगी गोली

“समस्तीपुर, 22 मई (हर्षिता “अश्क”) “जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में चर्चित हाफ एनकाउंटर मामले में पुलिस ने…

महराजी चौर बना मौत का कुंड, स्नान करने गई दो सगी बहनों की डूबकर दर्दनाक मौत

समस्तीपुर, 22 मई (हर्षिता “अश्क”) जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनपट्टी पंचायत के शादीपुर बथनाहा गांव में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top