Image

IMA बक्सर में बड़ा फैसला, तिवारी अध्यक्ष और चौबे फिर से बने सचिव

बक्सर, 06 अप्रैल (विक्रांत) जिले के चिकित्सा जगत में अहम माने जाने वाले इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) बक्सर की बैठक में सत्र 2026-2027 के लिए नए पदाधिकारियों का चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हो गया। इस चुनाव में डॉ. आर. एन. तिवारी को अध्यक्ष और डॉ. रितेश चौबे को लगातार तीसरी बार सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई, जिससे संगठन में स्थिरता और अनुभव का संतुलन बना रहेगा।

बैठक में जिले के कई वरिष्ठ और प्रतिष्ठित चिकित्सकों की उपस्थिति ने आयोजन को खास बना दिया। इस दौरान डॉ. सी. एम. सिंह, डॉ. गंगे राय, डॉ. श्रीनिवास उपाध्याय, डॉ. महेंद्र प्रसाद, डॉ. वी. के. सिंह, डॉ. दिलशाद आलम, डॉ. पी. के. पांडेय, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. राजीव झा, डॉ. एच. एन. पांडेय, डॉ. डी. पी. पाठक और डॉ. अनिल सिंह सहित कई चिकित्सक मौजूद रहे। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण और सहमति के आधार पर पूरी की गई, जो संगठन की एकजुटता को दर्शाती है।

इस दौरान कार्यकारिणी समिति का भी विस्तार किया गया और नए सदस्यों को शामिल कर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में कदम उठाया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. आर. एन. तिवारी ने सभी सदस्यों का आभार जताते हुए कहा कि उनका प्राथमिक लक्ष्य चिकित्सकों के अधिकारों की रक्षा करना और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को बेहतर बनाना होगा। वहीं, सचिव पद पर लगातार तीसरी बार चुने गए डॉ. रितेश चौबे ने भरोसा दिलाया कि वे संगठन की गरिमा को बनाए रखते हुए चिकित्सा समुदाय की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास करेंगे। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि आने वाले समय में स्वास्थ्य जागरूकता अभियान, नि:शुल्क चिकित्सा शिविर और सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रमों को प्राथमिकता दी जाएगी। IMA बक्सर की नई टीम से जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव की उम्मीद जताई जा रही है।

Releated Posts

प्रेमी संग फरार युवती ने शादी के बाद जारी किया वीडियो: परिजनों से बोली, अपनी मर्जी से की शादी

समस्तीपुर, 27 जुलाई (चंदन यादव) जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआरा गांव में प्रेम प्रसंग का एक…

केसरवानी वैश्य समाज को मिला नया नेतृत्व: सर्वसम्मति से रमेश केसरी बने अध्यक्ष, अखिलेश केसरी को मिली महामंत्री की जिम्मेदारी

बक्सर, 18 जुलाई (विक्रांत) केसरवानी वैश्य समाज के संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य…

साहित्य जगत को अपूरणीय क्षति: डॉ. रामपुनीत ठाकुर ‘तरुण’ को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि, शोकसभा में उमड़े साहित्यकार

समस्तीपुर, 16 जुलाई (हरिनारायण सिंह हरि) हिन्दी और मैथिली साहित्य के प्रतिष्ठित रचनाकार डॉ. रामपुनीत ठाकुर ‘तरुण’ के…

डुमरांव ने खोया ईमानदारी का प्रहरी, पूर्व स्टेशन मास्टर कृष्ण प्रसाद को नम आंखों से दी गई अंतिम श्रद्धांजलि

बक्सर, 15 जुलाई (विक्रांत) डुमरांव के चर्चित एवं सम्मानित अवकाश प्राप्त रेलवे स्टेशन मास्टर कृष्ण प्रसाद उर्फ प्रसाद…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top