• Home
  • स्थानीय समाचार
  • गैस संकट पर प्रशासन का बड़ा खुलासा: कालाबाजारी पर कसा शिकंजा, हजारों उपभोक्ता अब भी हैं इंतजार में
Image

गैस संकट पर प्रशासन का बड़ा खुलासा: कालाबाजारी पर कसा शिकंजा, हजारों उपभोक्ता अब भी हैं इंतजार में

बक्सर, 03 अप्रैल (विक्रांत) एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर बढ़ती शिकायतों और अव्यवस्था के बीच जिला प्रशासन ने शुक्रवार को बड़ा खुलासा किया। प्रभारी जिला पदाधिकारी श्रीमती निहारिका छवि की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में गैस वितरण व्यवस्था की वास्तविक स्थिति सामने रखी गई।प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि जिले में इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम के तहत कुल 27 गैस एजेंसियां कार्यरत हैं।

13 मार्च से 2 अप्रैल 2026 तक 98,894 गैस सिलेंडरों का वितरण किया गया, जबकि एजेंसियों के पास 4,852 सिलेंडर का स्टॉक शेष है। बावजूद इसके 29,310 उपभोक्ताओं की बुकिंग लंबित है, जिससे औसतन 5.1 दिनों का बैकलॉग बना हुआ है। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि शहरी उपभोक्ताओं को 25 दिन और ग्रामीण उपभोक्ताओं को 45 दिन बाद ही नई बुकिंग की अनुमति है, ताकि वितरण संतुलित रहे। गैस एजेंसियों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। कालाबाजारी के खिलाफ कार्रवाई तेज करते हुए 21 मार्च को बक्सर सदर अनुमंडल पदाधिकारी ने औचक निरीक्षण में दो रेस्टोरेंट्स पर प्राथमिकी दर्ज कर 24 घरेलू सिलेंडर जब्त किए।

वहीं 1 और 2 अप्रैल को 67 प्रतिष्ठानों की जांच की गई। जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना कर शिकायतों के त्वरित निपटारे का दावा किया गया। अब तक 689 शिकायतों में से 576 का निष्पादन किया जा चुका है। उपभोक्ताओं को हेल्पलाइन 06183-223333 पर संपर्क करने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि गैस आपूर्ति को लेकर अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। साथ ही दो गैस एजेंसियों को लापरवाही के आरोप में स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया है। जिले में कुल 3.5 लाख से अधिक घरेलू कनेक्शन होने के कारण आपूर्ति व्यवस्था को और सुदृढ़ करने पर जोर दिया जा रहा है।

Releated Posts

राजकीय डिग्री कॉलेज का औचक निरीक्षण: एसडीओ ने बांटी नामांकन रसीदें, छात्रों का बढ़ाया उत्साह

समस्तीपुर, 04 जुलाई (मोहम्मद जमशेद) विद्यापति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मऊ बाजिदपुर उत्तर परिसर में संचालित राजकीय डिग्री कॉलेज,…

32 साल का इंतजार खत्म: विद्यापतिनगर को मिलेगा अपना प्रखंड भवन, सरकार ने 17.39 करोड़ किए मंजूर

समस्तीपुर, 04 जुलाई (मोहम्मद जमशेद) तीन दशक से अधिक समय से स्थायी प्रखंड कार्यालय की मांग कर रहे…

मरी नहीं, जिंदा हूँ: वायरल वीडियो ने पलटी पूरी कहानी, प्रेमी संग सकुशल मिली छात्रा

समस्तीपुर, 30 जुलाई (मोहम्मद जमशेद) अपहरण, अज्ञात युवती का शव, परिवार का मातम, सोशल मीडिया पर वायरल प्रेम…

शादी समारोह में हादसा, मालवाहक गाड़ी की चपेट में आई छात्रा ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

समस्तीपुर, 27 जून (हर्षिता “अश्क”) विभूतिपुर थाना क्षेत्र के चोरा टभका पंचायत में शादी समारोह के दौरान हुए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top