• Home
  • स्थानीय समाचार
  • स्वलीनता जागरूकता दिवस पर प्रतिभा की चमक, छात्रों ने तोड़ी भ्रांतियों की दीवार
Image

स्वलीनता जागरूकता दिवस पर प्रतिभा की चमक, छात्रों ने तोड़ी भ्रांतियों की दीवार

समस्तीपुर, 03 अप्रैल (राजेश झा) बी.आर.बी. कॉलेज, समस्तीपुर के स्नातकोत्तर मनोविज्ञान विभाग एवं एन.एस.एस. इकाई-2 के संयुक्त तत्वावधान में 2 अप्रैल 2026 को विश्व स्वलीनता जागरूकता दिवस के अवसर पर पोस्टर मेकिंग एवं भाषण प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वलीनता (ऑटिज़्म) के प्रति समाज में जागरूकता फैलाना और इससे जुड़े मिथकों को दूर करना रहा।

महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. जगदीश प्रसाद बैसंती ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए स्वलीनता की पहचान, इसके लक्षणों एवं बचाव के उपायों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और पीड़ितों को मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य करते हैं। कार्यक्रम के संयोजक एवं मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. राजेश कुमार मौर्य ने इस वर्ष की थीम “स्वलीनता और मानवता: हर जीवन मूल्यवान” पर अपने विचार साझा किए।

उन्होंने विद्यार्थियों को संवेदनशीलता और सहयोग की भावना अपनाने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिताओं में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पोस्टर मेकिंग में सौम्या कुमारी ने प्रथम, सुरभि कुमारी ने द्वितीय और रश्मि कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं भाषण प्रतियोगिता में नेहा भारती प्रथम, आयुष्मान कुमार द्वितीय और प्रीति कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं।

निर्णायक मंडल में डॉ. सुनील कुमार मिश्रा, डॉ. रेखा कुमारी एवं डॉ. अशोक कुमार रंजन ने प्रतिभागियों की सराहना की। कार्यक्रम में एन.एस.एस. स्वयंसेवकों सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Releated Posts

शिव मंदिर में तोड़फोड़ और पेशाब का आरोप: CCTV ने खोला राज, 4-5 साल के तीन बच्चे निरुद्ध

नालंदा, 13 सितम्बर (अविनाश पांडेय) नालंदा जिले के बिहार थाना क्षेत्र के शेरपुर थवई मोहल्ले में शनिवार को…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 13, 2026

प्रेमी संग फरार युवती ने शादी के बाद जारी किया वीडियो: परिजनों से बोली, अपनी मर्जी से की शादी

समस्तीपुर, 27 जुलाई (चंदन यादव) जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआरा गांव में प्रेम प्रसंग का एक…

ByByअशोक अश्क जुलाई 27, 2026

केसरवानी वैश्य समाज को मिला नया नेतृत्व: सर्वसम्मति से रमेश केसरी बने अध्यक्ष, अखिलेश केसरी को मिली महामंत्री की जिम्मेदारी

बक्सर, 18 जुलाई (विक्रांत) केसरवानी वैश्य समाज के संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य…

ByByअशोक अश्क जुलाई 18, 2026

साहित्य जगत को अपूरणीय क्षति: डॉ. रामपुनीत ठाकुर ‘तरुण’ को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि, शोकसभा में उमड़े साहित्यकार

समस्तीपुर, 16 जुलाई (हरिनारायण सिंह हरि) हिन्दी और मैथिली साहित्य के प्रतिष्ठित रचनाकार डॉ. रामपुनीत ठाकुर ‘तरुण’ के…

ByByअशोक अश्क जुलाई 16, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top