• Home
  • स्थानीय समाचार
  • रोसड़ा में बंद घर से आ रही थी तेज दुर्गंध, फंदे पर लटका मिला युवक का सड़ा-गला शव
Image

रोसड़ा में बंद घर से आ रही थी तेज दुर्गंध, फंदे पर लटका मिला युवक का सड़ा-गला शव

समस्तीपुर, 03 अप्रैल (हर्षिता “अश्क”) रोसड़ा क्षेत्र के लक्ष्मीपुर मोहल्ला में शुक्रवार को एक युवक का सड़ा-गला शव उसके घर में फंदे से लटका मिला। घटना का खुलासा तब हुआ जब घर से तेज दुर्गंध आने लगी और आसपास के लोगों को संदेह हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बंद घर का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया।

भीतर युवक का शव फंदे से लटका मिला, जिसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतक की पहचान चंदन महतो (35) के रूप में हुई, जो विनोद महतो का पुत्र था। मजदूरी के लिए बाहर रहता था रामनवमी पर घर आया था। पत्नी दो बच्चों के साथ मायके चली गई थी, जिसके बाद से वह तनाव में था। घर में अकेले रह रहा था। बच्चा शहिचार में चाचा के पास रहता है।

शव की स्थिति देख आशंका है कि मौत कई दिन पहले हुई। पुलिस जांच में जुटी और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। वहीं पड़ोसियों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से घर बंद था और किसी की आवाजाही नहीं दिखी। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है तथा हर पहलू की जांच की जा रही है।

Releated Posts

प्रेमी संग फरार युवती ने शादी के बाद जारी किया वीडियो: परिजनों से बोली, अपनी मर्जी से की शादी

समस्तीपुर, 27 जुलाई (चंदन यादव) जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआरा गांव में प्रेम प्रसंग का एक…

केसरवानी वैश्य समाज को मिला नया नेतृत्व: सर्वसम्मति से रमेश केसरी बने अध्यक्ष, अखिलेश केसरी को मिली महामंत्री की जिम्मेदारी

बक्सर, 18 जुलाई (विक्रांत) केसरवानी वैश्य समाज के संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य…

साहित्य जगत को अपूरणीय क्षति: डॉ. रामपुनीत ठाकुर ‘तरुण’ को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि, शोकसभा में उमड़े साहित्यकार

समस्तीपुर, 16 जुलाई (हरिनारायण सिंह हरि) हिन्दी और मैथिली साहित्य के प्रतिष्ठित रचनाकार डॉ. रामपुनीत ठाकुर ‘तरुण’ के…

डुमरांव ने खोया ईमानदारी का प्रहरी, पूर्व स्टेशन मास्टर कृष्ण प्रसाद को नम आंखों से दी गई अंतिम श्रद्धांजलि

बक्सर, 15 जुलाई (विक्रांत) डुमरांव के चर्चित एवं सम्मानित अवकाश प्राप्त रेलवे स्टेशन मास्टर कृष्ण प्रसाद उर्फ प्रसाद…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top