• Home
  • स्थानीय समाचार
  • आरा में अप्रैल की शुरुआत में ही भीषण गर्मी का प्रहार, 5 डिग्री उछला पारा, दोपहर में सन्नाटा
Image

आरा में अप्रैल की शुरुआत में ही भीषण गर्मी का प्रहार, 5 डिग्री उछला पारा, दोपहर में सन्नाटा

पटना, 02 अप्रैल (पटना डेस्क) जिले में मार्च के अंतिम दिनों में आई आंधी और बारिश से मिली राहत अब बेअसर साबित हो रही है। अप्रैल की शुरुआत होते ही गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। पिछले पांच दिनों में तापमान में करीब 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे दोपहर के समय लोगों को झुलसाने वाली गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।

रामनवमी (27 मार्च) को हुई बारिश के बाद 28 मार्च को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया था। लेकिन इसके बाद मौसम ने तेजी से करवट ली और 1 अप्रैल तक अधिकतम तापमान 37 डिग्री तथा न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 3 और 4 अप्रैल को गर्मी और तीखी हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, जिससे दिन के साथ रात में भी गर्मी का असर बढ़ेगा।

हालांकि 5 अप्रैल के बाद राहत मिलने के संकेत हैं और हल्की बारिश से मौसम सुहावना हो सकता है। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा छाया है। लोग जरूरी काम से ही बाहर निकल रहे हैं। चिकित्सकों ने दोपहर 12 से 3 बजे तक बाहर न निकलने, अधिक पानी पीने, सूती कपड़े पहनने और बच्चों-बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है।

Releated Posts

शिव मंदिर में तोड़फोड़ और पेशाब का आरोप: CCTV ने खोला राज, 4-5 साल के तीन बच्चे निरुद्ध

नालंदा, 13 सितम्बर (अविनाश पांडेय) नालंदा जिले के बिहार थाना क्षेत्र के शेरपुर थवई मोहल्ले में शनिवार को…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 13, 2026

प्रेमी संग फरार युवती ने शादी के बाद जारी किया वीडियो: परिजनों से बोली, अपनी मर्जी से की शादी

समस्तीपुर, 27 जुलाई (चंदन यादव) जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआरा गांव में प्रेम प्रसंग का एक…

ByByअशोक अश्क जुलाई 27, 2026

केसरवानी वैश्य समाज को मिला नया नेतृत्व: सर्वसम्मति से रमेश केसरी बने अध्यक्ष, अखिलेश केसरी को मिली महामंत्री की जिम्मेदारी

बक्सर, 18 जुलाई (विक्रांत) केसरवानी वैश्य समाज के संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य…

ByByअशोक अश्क जुलाई 18, 2026

साहित्य जगत को अपूरणीय क्षति: डॉ. रामपुनीत ठाकुर ‘तरुण’ को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि, शोकसभा में उमड़े साहित्यकार

समस्तीपुर, 16 जुलाई (हरिनारायण सिंह हरि) हिन्दी और मैथिली साहित्य के प्रतिष्ठित रचनाकार डॉ. रामपुनीत ठाकुर ‘तरुण’ के…

ByByअशोक अश्क जुलाई 16, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top