• Home
  • स्थानीय समाचार
  • शीतला मंदिर हादसे के बाद हड़कंप: न्यास पर्षद ने दिखाई सख्ती, व्यवस्था सुधार के दिए सख्त निर्देश
Image

शीतला मंदिर हादसे के बाद हड़कंप: न्यास पर्षद ने दिखाई सख्ती, व्यवस्था सुधार के दिए सख्त निर्देश

नालंदा, 01 अप्रैल (अविनाश पांडेय) दीपनगर थाना क्षेत्र स्थित माता शीतला मंदिर में मंगलवार को हुई घटना के बाद बुधवार को बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के अध्यक्ष व पूर्व विधान पार्षद प्रो. रणबीर नंदन मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।

उनके दौरे से मंदिर प्रबंधन में हलचल तेज हो गई। प्रो. नंदन ने मंदिर पहुंचकर पुजारियों व स्थानीय लोगों से बातचीत की तथा विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर शांति बनाए रखने की प्रार्थना की। उन्होंने हादसे में मृत श्रद्धालुओं की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए कहा कि सनातन परंपरा में प्रतिशोध नहीं, बल्कि कर्म के अनुसार फल मिलता है।

उन्होंने साफ कहा कि यदि पंडा कमिटी व्यवस्था सुधारने में विफल रहती है तो न्यास पर्षद नई समिति गठित करेगा। श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, शेड, सुरक्षा व अन्य सुविधाएं सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया। भीड़ नियंत्रण के लिए स्वयंसेवकों की तैनाती और मासिक समीक्षा बैठक की भी बात कही गई।प्रो. नंदन ने यह भी कहा कि देश में धार्मिक स्थलों के विकास को लेकर सरकार गंभीर है। इसके बाद वे सदर अस्पताल पहुंचे, जहां घायलों से मिलकर उनका हालचाल जाना और डॉक्टरों से इलाज की जानकारी ली। मौके पर कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Releated Posts

शिव मंदिर में तोड़फोड़ और पेशाब का आरोप: CCTV ने खोला राज, 4-5 साल के तीन बच्चे निरुद्ध

नालंदा, 13 सितम्बर (अविनाश पांडेय) नालंदा जिले के बिहार थाना क्षेत्र के शेरपुर थवई मोहल्ले में शनिवार को…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 13, 2026

प्रेमी संग फरार युवती ने शादी के बाद जारी किया वीडियो: परिजनों से बोली, अपनी मर्जी से की शादी

समस्तीपुर, 27 जुलाई (चंदन यादव) जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआरा गांव में प्रेम प्रसंग का एक…

ByByअशोक अश्क जुलाई 27, 2026

केसरवानी वैश्य समाज को मिला नया नेतृत्व: सर्वसम्मति से रमेश केसरी बने अध्यक्ष, अखिलेश केसरी को मिली महामंत्री की जिम्मेदारी

बक्सर, 18 जुलाई (विक्रांत) केसरवानी वैश्य समाज के संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य…

ByByअशोक अश्क जुलाई 18, 2026

साहित्य जगत को अपूरणीय क्षति: डॉ. रामपुनीत ठाकुर ‘तरुण’ को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि, शोकसभा में उमड़े साहित्यकार

समस्तीपुर, 16 जुलाई (हरिनारायण सिंह हरि) हिन्दी और मैथिली साहित्य के प्रतिष्ठित रचनाकार डॉ. रामपुनीत ठाकुर ‘तरुण’ के…

ByByअशोक अश्क जुलाई 16, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top