• Home
  • मुख्य समाचार
  • लापरवाही पर कसेगा शिकंजा: एसडीओ का सख्त आदेश, जनता की शिकायतों में अब नहीं चलेगी देरी
Image

लापरवाही पर कसेगा शिकंजा: एसडीओ का सख्त आदेश, जनता की शिकायतों में अब नहीं चलेगी देरी

समस्तीपुर, 30 मार्च (मोहम्मद जमशेद) अनुमंडल कार्यालय में सेवा संवाद समाधान कार्यक्रम के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा को लेकर अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार ने की, जहां उन्होंने एक-एक आवेदन का गहन निरीक्षण करते हुए आवेदकों की समस्याओं की विस्तृत जानकारी ली।बैठक के दौरान एसडीओ ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी आवेदनों का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।

जिन मामलों में देरी पाई गई, उन्हें गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को तत्काल अग्रसारित कर शीघ्र कार्रवाई के आदेश दिए गए। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी भरे लहजे में कहा कि जनहित से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।अनुमंडल पदाधिकारी ने दो टूक कहा कि आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को संवेदनशीलता, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ कार्य करने का निर्देश दिया, ताकि लोगों का प्रशासन पर भरोसा और मजबूत हो सके।बैठक में उपस्थित अधिकारियों ने भी भरोसा दिलाया कि लंबित आवेदनों का जल्द से जल्द निष्पादन किया जाएगा और भविष्य में किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी नहीं होने दी जाएगी।इस सख्त रुख से साफ है कि अब प्रशासन जनता की समस्याओं को लेकर पूरी तरह गंभीर है।

Releated Posts

दशहरा से पहले बक्सर में परिवहन विभाग का शिकंजा: 452 वाहनों के चालान, 28.47 लाख का जुर्माना

बक्सर, 14 अक्टूबर (विक्रांत) आगामी दशहरा एवं अन्य त्योहारों के दौरान जिले में शांतिपूर्ण माहौल, सुगम यातायात और…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

गैस सिलेंडर लीक होते ही मचा हाहाकार: भीषण आग में 18 वर्षीय युवती और मासूम की मौत, 25 लोग झुलसे

पटना, 14 अक्टूबर (पटना डेस्क) बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के सफियाबाद गांव में मंगलवार की शाम घरेलू गैस सिलेंडर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

नवंबर से धान खरीद की तैयारी तेज: 50 लाख टन का लक्ष्य, गरीबों के राशन पर सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा फरमान

पटना, 14 अक्टूबर (अविनाश कुमार) बिहार में धान खरीद की प्रक्रिया को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला लिया…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

भोज में शामिल होने निकले ग्रामीणों की नाव गंगा में पलटी: 13 की मौत से मचा कोहराम, बच्चों समेत कई लापता

पटना, 14 अक्टूबर (अविनाश कुमार) बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर में भोज में शामिल होने जा रहे…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top